क्या अाप जानते हैं मॉडर्न रिलेशनशिप के ये सच? (PICS)

punjabkesari.in Monday, Sep 12, 2016 - 06:28 PM (IST)

मॉडर्न रिलेशनशिप का कुछ अलग ही अंदाज है, जिसमें रिश्ते पल में बनते और बिगड़ते है। पहले की तरह कोई भी जोड़ा जिदंगीभर एक दूसरे का साथ निभाने का वादा नहीं करता। एेसा रिलेशनशिप बाहर से जितना सुंदर और प्यार भरा लगता है। दरअसल अंदर से बिल्कुल खोखला होता है। ये रिश्ते दिल से नहीं बल्कि लुक्स से चलते है। आज हम अापको मॉडर्न रिलेशनशिप के कुछ एेसे ही सच बताएंगे।
 
 
1. बात करने का गलत तरीका
 
अाजकल कपल्स मिलकर नहीं बल्कि सोशल मीडिया, वॉट्सएप्‍प और ई मेल के जरिएबात करते है, जिससे एक-दूसरे की भावनाएं साफ व्यक्त नहीं होती। 
 
2. लुक्‍स पर ध्‍यान
 
कपल्स रिलेशनशिप में पड़ने से पहले अपने लुक को एकदम बदल लेते है ताकि वह अपने पार्टनर को आकर्षित कर सकें। 
 
3. प्‍यार से पहले लस्‍ट
 
मॉडर्न रिलेशनशिप में प्यार कम लस्ट ज्यादा होता है लेकिन अगर अापका रिश्‍ता प्‍यार पर नहीं बल्‍कि लस्‍ट पर टिका है, तो वह रिश्‍ता ज्‍यादा दिनों तक नहीं रहता।
 
4. बात का गलत मिनिंग 
 
अाजकल के रिलेशनशिप में अगर कोई पार्टनर अपने बारे में सोच रहा है तो दूसरा समझता है कि वह ईगो से भरा पड़ा है। इसी वजह से रिश्ता बनने से पहले ही टूट जाता है। 
 
5. सोशल मीडिया 
 

सोशल मीडिया आपके रिलेशनशिप को खराब कर सकता है। यह एक-दूसरे के दिल में शक की भावना को पैदा करता है।  

Punjab Kesari