मलाइका की Fake प्रेग्नेंसी पर फिर भड़के अर्जुन , बोले - 'कुछ भी लिखने से पहले एक बार हमसे पूछा करो'

punjabkesari.in Thursday, Jun 01, 2023 - 03:40 PM (IST)

कहते हैं इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छिपते खासकर जब लव अफेयर्स बॉलीवुड के हों तो फैंस को कहीं न कहीं से हवा हो ही जाती है। ऐसा ही कुछ बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल मलाइका और अर्जुन के साथ हुआ है। दोनों काफी सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि दोनों में उम्र का फासला भी काफी है लेकिन दोनों को इस बात का बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता। उम्र  के कारण मलाइका और अर्जुन कई  बार ट्रोल भी हो चुके हैं।  वहीं दोनों के अफेयर के बाद लोग सोशल मीडिया पर मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबरों को बहुत ही हवा मिलती है। पिछले साल नवंबर के महीने में कुछ ऐसी ही खबर सामने आई थी कि मलाइका प्रेग्नेंट हैं। हांलाकि इस खबर के बाद अर्जुन कपूर बहुत ही ज्यादा नाराज हुए थे। उन्होंने कुछ मीडिया वालों की बहुत ज्यादा क्लास भी लगाई थी। 

एक नए इंटरव्यू में दोबारा किया अर्जुन ने खुलासा 

वहीं इस बात पर अर्जुन ने एक नए इंटरव्यू में भी खुलासा किया है। एक नामी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा कि - 'नेगेटिविटी फैलाना बहुत आसान है कई बार एक जैसी बातें सामने आती हैं और लोग उस पर यकीन भी कर लेते हैं। देखिए  हम लोग एक्टर्स हैं हमारी पर्सनल लाइफ काफी हद तक प्राइवेट नहींर ह पाती। इसके अलावा हमें पता है कि हम लोग जिस प्रोफेशन में हैं वहां पर अफवाहों का फैलना आम है।' 

PunjabKesari

हम काफी हद तक मीडिया के भरोसे 

आगे बातचीत को जारी रखते हुए अर्जुन ने कहा कि - 'हम काफी हद तक मीडिया के भरोसे रहते हैं कि हमारी बातें किस तरह से आम जनता तक पहुंच रही हैं, हम यह चाहते हैं कि आप लोग भी यह समझे कि हम भी इंसान हैं। इसलिए कुछ भी लिखने से पहले एक बार हमसे कंफर्म जरुर कर लिया करें। आपको कम से कम इतना जरुर करना चाहिए और मैंने उस समय भी ऐसे ही रिएक्ट किया था। उस खबर को चेक करना बहुत जरुरी था। अपने से कोई भी खबर नहीं लिख देनी चाहिए।' 

PunjabKesari

2019 में किया था दोनों ने रिलेशन को कंफर्म 

आपको बता दें कि अर्जुन और मलाइका दोनों ने साल 2019 में इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था। हालांकि दोनों उससे पहले से ही एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। मलाइका और अर्जुन में करीबन 12 साल का अंतर है। इसी कारण वह हमेशा फैंस से ट्रोल्स भी होते रहते हैं। जहां मलाइका 49 की हैं वहीं अर्जुन केवल 37 साल के हैं। उम्र के गैप के कारण सोशल मीडिया पर यूजर्स दोनों का मजाक भई खूब उड़ाते हैं। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static