क्या मलाइका को भाभी मानती हैं अंशुला? चैट शो में किया खुलासा

punjabkesari.in Friday, Feb 22, 2019 - 10:17 AM (IST)

इन दिनों बॉलीवुड की हॉट क्वीन मलाइका अरोड़ा एक्टर अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। आए दिन दोनों की रिलेशन से जुड़ी कोई न कोई खबर वायरल हो रही है जिसे लोग काफी अहमियत भी दे रहे हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर, मलाइका के बेटे अरहान के साथ लंच करने रेस्त्रां पहुंचे थे जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अर्जुन मलाइका के परिवार से अपनी अच्छी बॉन्डिंग बनाना चाहते हैं। वहीं, मलाइका की भी अर्जुन के परिवार से बढ़ती नजदीकियां भी इस बात की और इशारा करती है कि जल्द ही यह कपल्स शादी के बंधन में बंध सकता है। हालांकि दोनों ने अभी तक एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते को कबूला न हो लेकिन इनकी बीच की बढ़ती नजदीकियां जगजाहिर हो चुकी है। 


हाल ही में अर्जुन अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ एक चैट शो में पहुंचे थे जहां अंशुला ने अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड के किए खुलासे किए। जब अंशुला से पूछा गया, आपको अर्जुन की कौन सी एक्स गर्लफ्रेंड सबसे अच्छी लगी थी। अंशुला ने जवाब दिया, 'मुझे अर्जुन की सारी गर्लफ्रेंड पसंद हैं। मैं इसकी सारी गर्लफ्रेंड की दोस्त हूं।' अंशुला के इस जवाब से यह भी साबित हो गया कि वो अर्जुन और मलाइका के रिश्ते से भी खुश हैं।

आपको बता दें कि अर्जुन की पहली गर्लफ्रेंड सलमान खान की बहन अर्पिता खान थीं, जिसके बारे में अर्जुन ने एक इंटरव्यू में बात भी की थी। उस वक्त उन्होंने कहा था, 'मेरा पहला सीरियस रिलेशनशिप अर्पिता खान के साथ था। हम दोनों ने एक-दूसरे को तब डेट करना शुरू किया था जब हम 18 साल के थे।'


फिर अर्जुन ने कहा था, 'मैं सलमान भाई के भी बहुत करीब था। जब 'मैंने प्यार क्यों किया' की शूटिंग चल रही थी तब हम एक-दूसरे से मिले और तभी से एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। हमारा रिश्ता 2 साल तक चला।' मगर इसके बाद उन्होंने सलमान खान की भाभी मलाइका को डेट करना शुरू कर दिया, जिस वजह से सलमान उनसे काफी नाराज भी हो गए। सलमान की नाराजगी इतनी बढ़ गई कि उन्होंने अर्जुन के साथ-साथ बोनी कपूर की फैमिली के लिए अपने घर के दरवाजे हमेशा के लिए बंद कर डाले। खबरों की मानें तो बोनी कपूर अपने बेटे अर्जुन के इस रिश्ते से बिल्कुल खुश नहीं हैं। 

Content Writer

Sunita Rajput