आखिर महिलाओं के पेट में कोई बात क्यों नहीं पचती?(pics)

punjabkesari.in Friday, Oct 07, 2016 - 10:21 AM (IST)

किसी ने सच ही कहा है कि महिलाओं के पेट में कोई बात नहीं पचती। पेट में बात ना पचने के यूं तो बहुत से कारण होते है लेकिन सबसे जरूरी कारण उनका स्वभाव होता है। महिलाएं अपने स्वभाव से बातूनी होती है। इसीलिए तो उनके पेट में कोई बात नहीं पचती। आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे कि आखिर महिलाओं के पेट में कोई बात क्योें नहीं पच पाती। 

 


1. संवेदनशील प्रवृत्ति

महिला और पुरूष के स्वभाव में काफी अंतर होता है। पुरूष जहां कठोर स्वभाव के होते है वहीं महिलाएं भावुक स्वभाव की होती है। इसीलिए वह भावनाओं में बहकर सबकुछ दूसरों के सामने बोल देती है। 

2. ध्यान आकर्षित करना

ज्यादातर महिलाएं चाहती है कि हर कोई उनके प्रति आकर्षित हो। ऐसे में वे अक्सर ऐसी बात कहने की फिराक में रहती हैं, जिससे कुछ सस्पेंस क्रिएट हो जाए। वह कुछ ना कुछ कह-जता कर अपनी तारीफ करवा लेती है। 

3. महिला-पुरुष में फर्क़

महिलाओं और पुरुषों में सबसे अहम् फर्क़ जो होता है, वो बोलने का है। पुरुष पहले सोचते हैं, फिर बोलते हैं लेकिन महिलाएं बिना सोचे समझे बहुत कुछ बोल देती हैं और बाद में सोचती हैं।

4. बात न पचना हैल्दी भी

महिलाओं के पेट में बात न पचने का सबसे बड़ा फायदा उनकी हैल्थ पर पड़ता है। इससे वह अपने दिल की बात को दूसरों के साथ शेयर करके अपना मन हल्का तो कर लेती है, जो उनकी हैल्थ के लिए काफी अच्छा होता है। 

5. स्मार्टनेस दिखाना

महिलाएं बहुत सारी बातें इसलिए भी करती हैं क्योंकि वे दूसरों को यह दिखाना चाहती हैं कि वे कितनी स्मार्ट और टैलेंटेड हैं।

Punjab Kesari