संस्कृत के ये 9 Names देंगे आपके बेटे को अलग पहचान, देखे पूरी लिस्ट
punjabkesari.in Monday, Aug 21, 2023 - 01:20 PM (IST)

बच्चे के जन्म के बाद पेरेंट्स नाम को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। उन्हें समझ नहीं आता कि अपने बेबी के लिए ऐसे कौन से नाम रखें जो सबसे अलग हो। खासकर लड़कों के नाम के लिए पेरेंट्स को सबसे ज्यादा मुश्किल आती है क्योंकि लड़कियों के तो कई सारे नाम होते हैं परंतु लड़कों के नाम के लिए पेरेंट्स को बहुत सोचना पड़ता है। ऐसे में अगर आपके घर भी बेबी बॉय का जन्म हुआ है और आप उसके लिए मॉर्डन और ट्रेंडी नाम की तलाश कर रही हैं तो संस्कृत के कुछ नाम चुन सकते हैं। आइए आपको संस्कृत के कुछ नामों की पूरी लिस्ट दिखाते हैं।
अद्वैत
अद्वैत नाम आपके बेटे के लिए परफेक्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ होता है अनोखा और सबसे अलग। भगवान विष्णु और ब्रह्मा जी को भी अद्वैत के नाम से जाना जाता है।
क्षितिज
क्षितिज नाम भी सबसे अलग है। इस नाम का अर्थ होता है कि ऐसे बिंदु जहां पर आकाश और समुद्र मिलते नजर आते हों।
रतन
रतन नाम भले ही थोड़ा पुराना है लेकिन इसका मतलब बहुत ही खास है। रतन नाम का अर्थ होता है कीमती पत्थर या फिर सोना। इस नाम के लोग स्वभाव से बहुत ही कोमल होते हैं।
पार्थ
पार्थ नाम का अर्थ भी बहुत ही खास है। महाभारत के अर्जुन को इस नाम से जाना जाता है। इसके अलावा पृथ्वी के राज को भी पार्थ कहा जाता है। यह नाम काफी फेमस भी है।
प्रथमेश
प्रथमेश भगवान गणेश को कहते हैं। भगवान गणेश के कई सारे नाम हैं जिनमें से एक प्रथमेश भी है। ऐसे में यह नाम आपके बच्चे के लिए अलग होने के साथ-साथ धार्मिक भी है।
मणिक
मणिक एक रत्न को कहा जाता है। यह रत्न देखने में बहुत ही चमकीला होता है। ऐसे में सूरज जैसे चमकने वाले अपने बेटे का नाम आप मणिक रख सकते हैं।
आदित्य
यह नाम भगवान सूर्य का होता है। सूर्य के जैसे चमकने वाले व्यक्ति को आदित्य कहा जाता है। यह नाम भी काफी फेमस है ऐसे में आप यह नाम अपने बच्चे के लिए रख सकते हैं।
कर्ण
इस नाम का अर्थ होता है कान और ऐसा व्यक्ति जो सबसे अच्छा हो। महाभारत में भी कर्ण थे जो बहुत ही काबिल थे ऐसे में यह नाम आपके बेटे के लिए सही साबित हो सकता है।
विपिन
विपिन नाम भी बेटे के लिए काफी अच्छा रहेगा। इसका अर्थ होता है सबसे शानदार और अलग। यह नाम आपके बेटे को एक अलग पहचान देने में मदद करेगा।