बच्चों को जरूर सिखाएं ये 4 योगासन, बढ़ती हैं भूख (pics)

punjabkesari.in Sunday, Aug 14, 2016 - 04:37 PM (IST)

पढ़ाई-लिखाई का अधिक दवाब होने के कारण बच्चोें को कई बार समय पर भोजन करने का समय नहीं मिल पाता है ऐसे में उनकी भूख भी मर जाती है और शरीर में हेल्‍दी पोषक तत्‍वों की कमी हो जाती है। अगर अापके भी बच्चे को भूख ना लगने की समस्या है तो उसे रोजाना 15 मिनट योगा करवाएं। इससे बच्चे का स्वास्थ्य ठीक रहता है और उनकी भूख भी बढ़ जाती है। अाइए जानते है एेसे कुछ योग अासान।
 
 
1. बटरफ्लाई पोज़ 
 
यह भूख बढ़ाने वाला काफी अच्‍छा योगा है। इसे करने से कब्‍ज की समस्‍या दूर हो जाती है और पाचन क्रिया भी दुरूस्‍त हो जाती है। इस अासान को जितनी बार किया जाएं उतना ही अच्‍छा है। इसे करने से शरीर में लचीलापन भी आता है। 
 
2. शशांक आसन 
 
यह आसन तनाव दूर करने के लिए सबसे अच्‍छा होता है। इसे करने से पाचन क्रिया भी दुरूस्‍त रहती है और पेट में होने वाली सभी समस्‍या भी दूर हो जाती है। 
 
3. चिन्‍मय मुद्रा 
 
इस मुद्रा को करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और पाचन क्रिया दुरूस्‍त होती है साथ ही भूख लगना भी शुरू हो जाती है।
 
4.सूर्य नमस्‍कार
 
सूर्य नमस्‍कार से बच्‍चों को बहुत लाभ होता है। इसे बच्‍चों को सिखाएं और दिन में कम से कम पांच बार करने को कहें।

 

Punjab Kesari