प्रैग्नेंट होने से पहले इन बातों को जान लेना हैं जरूरी(pics)

punjabkesari.in Friday, Aug 05, 2016 - 05:33 PM (IST)

मां बनना हर औरत के जीवन का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण अनुभव होता है। सदियों से माना जाता है कि मां ज़िम्मेदारी और बलिदान का प्रतीक है।मां बनना आसान काम नहीं है तथा इसे सबसे अधिक कठिन काम माना जाता है। बच्चे को 9 महीने तक पेट में रखना, पीड़ा से गुज़ारना, बच्चे की देखभाल करना आदि बहुत अधिक थका देने वाले काम हैं। कई बातें एेसी भी है जो अापके मां बनने पर भी कोई नहीं बताता। अापको भी मां बनने से पहले जान लेनी चाहिए ये बाते... 
 
 
1. नई चीज़ें सीखना
 
बच्चे की देख-रेख करते  नई-नई  कि जैसे जैसे आपका बच्चा बड़ा होगा वैसे वैसे आपको स्वयं को नई चीज़ों से अपडेट करना पड़ेगा।
 
2. काम अधिक बढ़ जायेंगे
 
बच्चे के घर में अाने से काम कभी खत्म ही नहीं होते। बच्चे को नहलाना, खाना खिलाना, शांत कराना आदि कई काम होते हैं जिनकी सूची खत्म होने पर अाती ही नहीं।
 
3. विवशता 
 
कई बार औरते बच्चे को लेकर नई ज़िम्मेदारी और उसकी देखभाल से पूरी तरह हारा हुआ महसूस करती हैं।एेसे में अपने अाप बेबस और लाचार समझने लगती है।
 
4.गलतियां 
 
नई माताएं अक्सर बच्चे की देखभाल में गलतियां करती देती हैं। यह बिल्कुल सामन्य बात है तथा इसके कारण आप स्वयं को कम न समझें।
 
5. एकांत खोना
 
बच्चे के जन्म के बाद आपने अापको और अपनी देखभाल को टाइम ही नहीं पाती  क्योंकि बच्चे को अधिक देखभाल की आवश्यकता होती है।
 
6. स्तनपान 
 
स्तनपान कराना कोई आसान काम नहीं है। शुरू में यह बहुत दर्दनाक, अजीब काम लगता है, जब तक कि आप इसमें महारत न हासिल कर लें।
 
7. शरीर में परिवर्तन
 
बच्चे के जन्म के बाद आपके शरीर में कुछ स्थायी परिवर्तन हो सकते हैं जैसे वज़न बढ़ना, पेट लटकना, स्ट्रेच मार्क्स आदि। 

 

Punjab Kesari