अाप भी करती हैं पीरियड्स में ये गलतियां तो संभल जाएं जरा (pics)

punjabkesari.in Tuesday, Aug 16, 2016 - 03:03 PM (IST)

पीरियड्स एक एेसा विषय है जिस पर लोग अाज भी खुल कर बात करने से परहेज करते है।पीरियड्स के दिनों की तकलीफ के बारे में तो हम अक्सर बातें करते हैं लेकिन उन दिनों में किस तरह से रहना चाहिए और क्या करना चाहिए, इस पर कम ही बातें होती हैं इसलिए एेसी बहुत सी बाते है जिनसे हम अनजान रह जाते है।
 
खासतौर पर यह समस्याए ग्रामीण इलाकों में ज्यादा होती है जहां अाज भी जानकारी का अाभाव है। इसके प्रति जानकारी के अभाव के कारण कई बार एेसी गलतियां कर बैठते है जिसका सेहत पर बुरा असर पड़ता है। पीरियड्स से जुड़ी उन बातों के वारे नें जानकारी देंगे जिसके बारे में कई लोगों को ही पता होता है।
 
 
1. पीरियड्स के दौरान अपने खानपान का पूरा ख्याल करना चाहिए क्योंकि अापकी एक चूक अापको बीमारियां लगा सकती है।
 
2. पीरियड्स के समय एक खास बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है वो है साफ-सफाई। अगर अाप अपनी सफाई नहीं रखेंगे तो अापको कई तरह की बड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
 
3. सही सैनेटरी पैड का चुनाव करना बहुत जरूरी है। सैनेटरी पैड ऐसा होना चाहिए, जो फ्लो को जल्दी और आसानी से सोख ले।
 
4. अगर आप दिनभर में सिर्फ एक ही सैनेटरी पैड यूज करती हैं तो अपनी इस आदत को फौरन बदल दें। विशेषज्ञों की मानें तो हर 6 घंटे पर सैनेटरी पैड चेंज कर लेना चाहिए। वरना इससे इंफेक्शन हो सकता है।
 
5. पीरियड्स के दौरान खुद की सफाई का पूरा ध्यान रखें। पैड चेंज करने के दौरान प्राइवेट पार्ट्स की सफाई जरूर करें और रोजाना नहाएं।
 
6. इस दौरान कैमिकल प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से परहेज करें। 
 
7. यूज्ड सैनेटरी पैड को सही तरीके से डिस्पोज करना जरूरी है। डिस्पोज करने से पहले उसे एक पेपर में लपेट दें।

  

Punjab Kesari