प्रैग्नेंसी के समय उल्टियां और जी मचलना को कैसे रोके? (pics)

punjabkesari.in Thursday, Aug 18, 2016 - 03:55 PM (IST)

प्रैग्नेंसी में महिलाओं को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उल्टियां होना, चक्कर आना, वजन का बढ़ना आदि कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनके कारण प्रैग्नेंट महिला की हालत बहुत खराब हो जाती है। इस समय खानपान का खूब ख्याल रखना पड़ता है। प्रैग्नेंसी के शुरू के महीने कई कठिनाईयों से भरा होता है। ऐसे में बहुत जरूरी होता है कि इन महीनों में आपकी सेहत अच्छी रहे। आज हम आपको बताते है कि कैसे घर पर ही आप कुछ घरेलू नुस्खों से उल्टियां और जी मचलना को दूर करने में कामयाब हो सकते हैं।
 
- अदरक
 
इस समस्या के लिए अदरक बहुत कारगर होता है। ताजे अदरक को नमक के साथ या फिर इसके रस को नींबू के रस के साथ मिलाकर पीने से आपको फायदा जल्दी मिलेगा। इससे जी मिचली तो कम होगी ही साथ ही सिरदर्द से भी राहत मिलेगा। 
 
- जीरा
 
जीरे में शहद और इमली को बराबर मात्रा में मिलाएं और फिर इसे रोजाना सुबह उठकर खाएं। इस टिप्स को आजमाने से आपको दिन भर आराम रहेगा और साथ ही सिरदर्द भी नहीं होगा।
 
- करी पत्ता
 
इसके अलावा करी पत्ते के रस में नींबू का रस और शहद मिलाएं। इसे जब भी सेहत खराब लगे पिएं या फिर सुबह उठकर पीने से भी आपको आराम महसूस होगा।
 
 

 

Punjab Kesari