बच्चे को खिलाएं ये फूड्स, हड्डियां रहेंगी मजबूत (pics)

punjabkesari.in Sunday, Sep 11, 2016 - 05:17 PM (IST)

बच्चों का सही विकास होना बेहद जरूरी होता है। इनके शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हड्डियां मजबूत होनी चाहिए। अगर हड्डियां मजबूत होगी तो उनको जोड़ों का दर्द और कमजोरी की समस्या कभी नहीं होगी। अगर अाप भी चाहते है कि अापके बच्चे की हड्डियां हमेशा मजबूत बनी रहे तो अपने बच्चे को कुछ पौष्टिक अाहार दें, जिससे उनके शरीर का विकास तेजी से अौर शरीर मजबूत हो। अाज हम अापको एेसे ही अाहार के बारे में बता रहे है। 
 

1. दूध से बने प्रॉडक्ट
 
दूध से बने उत्‍पाद में कैल्शियम की मात्रा बहुत ज्‍यादा होती है। इससे बच्‍चे के शरीर की हड्डियां और उसके दांत मजबूत बने रहते है। 
 
2. शकरकंद
 
शकरकंद में कैल्शियम होता है, जो कि शरीर को मजबूत बनाता है इसलिए बच्चे को शकरकंद कच्‍ची या भून कर दें।
 
3. सोया दूध
 
सोया दूध में काफी पौष्टिक तत्‍व होते हें जो बच्‍चे के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देते हैं।
 
4. मटर
 
बच्‍चे को मटर से बनी डिशेज बनाकर खिलाएं। मटर में कई पोषक तत्‍व होते हैं जो बॉडी को मजबूत बना देते हैं।
 
5. ऑरेंज
 
संतरें में हड्डियों को मजबूत बनाने वाला तत्व होता है। बच्चे को संतरा खाने को दें।
 
6. रागी
 
रागी में कैल्शियम की भरपूर मात्रा में होती है। रागी पाऊडर को आटे में मिलाकर रोटी बनाकर बच्चे को खाने को दें।

 

Punjab Kesari