Zomato की पहल: महिला और ट्रांसजेंडर एम्प्लॉयज को देंगे ''Period Leave''

punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2020 - 01:16 PM (IST)

आनलाइन फूड कंपनी जोमैटो ने महिलाओं के लिए एक खास कदम उठाया है। उन्होंने ऐलान किया कि वह महिला और ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को माहवारी के दौरान छुट्टी देंगी। जौमेटो कंपनी ने महिलाओं के लिए बनाए गए इस नियम को पीरियड पाॅलिसी नाम दिया गया है।

जोमैटो के सीईओ ने ईमेल के जरिए बताया कि इस नियम को किसी भी शर्म के साथ ना जोड़ा जाए और ना ही इसे किसी कलंक की तरह लिया जाए। पीरियड के दौरान ये कर्मचारी पूरी स्वतंत्रता से 10 दिन की छुट्टी ले सकते हैं। जौमेटो के सीईओ ने आगे कहा कि हम स्वीकृति, स्च्चाई, संस्कृति और विश्वास को बढ़ाना चाहते हैं। उनका कहना है कि जोमैटो इस बात को समझता है कि महिलाएं और पुरुष अलग तरह के बायोलॉजिकल रिएलिटी के साथ पैदा होते हैं।

इसके अलावा कंपनी के सीईओ ने कहा है कि उन्होंने जोमैटो के पुरुष कर्मचारियों को साफ कह दिया है कि महिला कर्मचारियों को जब भी पीरियड लीव की जरूरत पड़े तो उन्हें इसमें असहज महसूस ना करवाया जाए। जोमैटो के उठाए इस कदम के लिए काफी तारीफ की जा रही है।

Content Writer

Bhawna sharma