16 साल बाद वापसी करेंगी जीनत अमान, पहला लुक हुआ वायरल

punjabkesari.in Sunday, Nov 10, 2019 - 03:40 PM (IST)

70 के दशक में  'यादों की बारात', 'डॉन', 'गोलमाल', 'सत्यम शिवम सुंदरम' जैसी फिल्मों में काम करने वाली दिलों की धड़कन 'जीनत अमान' के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। जीनत 16 साल बाद बड़े परदे पर वापसी करने जा रही है। वो 'पानीपत' फिल्म में सोनिका बेगम का किरदार निभाने वाली है। इस बात का खुलासा खुद बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए किया है। बता दे कि इस फिल्म में जीनत के अलावा कृति सेनन, अर्जुन कपूर और संजय दत्त भी है।  

 

 

अब बात करते है जीनत के लुक की। जीनत हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही है। जीनत नवाबी अंदाज में नजर आ रही है। सूत्रों की मानें तो उनका इस फिल्म में बहुत अहम रोल है। सोनिका का पानीपत की जंग में बहुत बड़ा किरदार था। इस अहम रोल के लिए डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की पहली पसंद हमेशा से ही जीनत थी। 

जहां जीनत के चुलबुले और गंभीर रोल होते थे, वहीं आशुतोष गोवारिकर की इस फिल्म में उनका रोल कैसा होगा। यह जानने के लिए लोग बहुत बेकरार है। अर्जुन कपूर ने जीनत की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि 'घोर अंधेरे में भी अच्छे दोस्त बनाए जा सकते है।' अब इसका मतलब उनकी फिल्म के किरदार से है या किसी और बात से। इसका अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है। बता दे कि जीनत अमान को इससे पहले साल 2003 में आई फिल्म 'बूम' में देखा गया था। 

Content Writer

shipra rana