अवॉर्ड नाइट में पहुंचे सितारें, जानिए किसने क्या था पहना

punjabkesari.in Wednesday, Dec 20, 2017 - 05:35 PM (IST)

बॉलीवुड में अवॉर्ड फंक्शन का सिलासिला चलता ही रहता है, जिसमें बॉलीवुड स्टार्स बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। हाल ही में Zee Cine Awards 2018 का आगाज हो चुका है, जिसमें निमंत्रित सम्मानित बॉलीवुड के सितारों ने शिरकत करनी शुरू कर दी है। इस अवॉर्ड फंक्शन में जाने माने सितारें शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन, कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा,श्रीदेवी, रणवीर कपूर और अक्षय कुमार अन्य आदि सेलेब्स शामिल हुए।


 
सभी सेलिब्रेटियों के इस दिन का खास इंतजार रहता है, ताकि वह अपना बेहतर से बेहतर स्टाइलिश अंदाज दिखा सकें और लोगों को इम्प्रैस कर सकें। कुछ सेलेब्स तो अपने इश मकसद में कामयाब हो जाते है लेकिन कुछ सेलेब्स ड्रैसिंग के मामले में कोई न कोई गलती कर ही देते है।

अगर आप जानना चाहते है कि आपका फेवरेट सेलिब्रिटी इस अवॉर्ड फंक्शन में किस अंदाज में नजर आइए तो आइए हम आपको सभी सितारों के स्टाइलिश के बारे में बताते ह, जिन्होंने इस रंगीन शाम में अपना स्टाइल का जादू चलाया।

रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा पिंक गाउन में अपने स्टाइल से लोगों को इम्प्रैस करती नजर आईं। प्रियंका ने Zuhair Murad का पिंक ऑफ शोल्डर गाउन पहना और साइड हेयर स्टाइल बनाया।  

वहीं कैटरीना पेस्टल लहंगे में नजर आईं। यहां उनका ड्रैसिंग स्टाइल का अलग नजर आया, उन्होंने इस फंक्शन के लिए क्रीम कलर और सिल्वर इम्ब्रायडर्ड एथनीक ड्रैस चुनी। इसके साथ उन्होंने स्टेटमेंट ज्वैलरी ट्राई की। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें Nari App

Punjab Kesari