कभी 100 किलो था जरीन का वजन, टोन्‍ड बॉडी के लिए करती हैं ये काम

punjabkesari.in Monday, May 14, 2018 - 03:35 PM (IST)

Weight Loss : दबंग एक्टर सलमान खान के साथ फिल्म वीर से डेब्यू करने वाली जरीन आप अपने जन्मदिन मना रही है। जरीन का जन्म 14 मई 1987 को मुंबई में हुआ। फिल्मी दुनिया मे कदम रखते ही जरीन ने लाखों लोगों को अपना फैन बना लिया। हर कोई उनकी खूबसूरती और परफैक्ट फिगर की चर्चा करता हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जरीन बचपन से ही मोटी हुआ करती थी, जिस वजह से उन्हें काफी आलोचनाएं भी झेलनी पड़ी। आपको जानकर हैरानी होगी कि कभी जरीन का वजन 100 किलो हुआ करता था। अपने भारी-भरकम शरीर के कारण उन्हें अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म वीर में क्रिटिसिज्म का सामना भी करना पड़ा था। 


अब वह खुद को फिट रखने और अपनी बॉडी को टोन बनाने के लिए काफी मेहनत करती है। आज जरीन ने खुद को इस हद तक बदल दिया कि बहुत खुबसूरत भी दिखने लगी है।

उन्होंने टोन्ड फिगर पाने के लिए घंटों वर्कआउट, जिम, डाइट प्लान फॉलो करना शुरू किया, तब जाकर जरीन ने अपना लगभग 43 किलो वजन कम किया।

अब जरीन का वजन 57 किलो है। आज जरीन एक फिटनेस फ्रीक एक्‍ट्रेस हैं और सोशल मीडिया पर ढेर सारे वर्कआउट वीडियोज डालती रहती हैं। 

 

Content Writer

Supreet Kaur