युवराज सिंह ने बेबी बॉय का नाम रखा एकदम अलग, अपने लाडले को लेकर सुनाया किस्सा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 21, 2022 - 05:58 PM (IST)

हाल ही में पापा बने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपने बेटे का नाम बेहद ही यूनिक रखा है। 19 जून यानी कि फादर्स डे के मौके पर युवराज सिंह और उनकी पत्‍नी हेजल कीच ने अपने लाडले के नाम का ऐलान कर दिया। दोनों ने ये नाम रखने के पीछे की कहानी भी बताई है। 


 युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर बेटे की तस्वीरें  शेयर कर लिखा- दुनिया में आपका स्वागत है ओरियन कीच सिंह। मम्मी और पापा अपने छोटे पुत्तर को काफी प्यार करते हैं। ये नाम सामने आने के बाद एक सवाल सभी का मन में यह उठा कि इसका मतलब आखिर है क्या। हालांकि युवराज और हेजल ने खुद ही इस नाम को लेकर पूरी डिटेल शेयर की। 


ओरियन एक नक्षत्र तारा है और माता-पिता के लिए बच्चे तारा ही होते हैं। जब हेज़ल प्रेगनेंट थीं और अस्पताल में थीं, तब इसके बारे में उन्हें विचार आया।  युवराज सिंह ने बताया कि- जब हेजल गर्भवती थी, तभी ये नाम के बारे में सोच लिया था। उन्होंने बताया कि- मैं अपने बेटे के नाम के साथ पत्नी हेजल का नाम भी जोड़ना चाहता था। इसीलिए बेटे का नाम ओरियन कीच सिंह रखा। 


याद हो कि 25 जनवरी को बेटे को जन्म दिया था। युवराज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फैंस के साथ खुशी शेयर करते हुए लिखा था-  'हमारे सभी प्रशंसकों, परिवार और दोस्तों को हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज भगवान ने हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया है। हम इस आशीर्वाद के लिए भगवान को धन्यवाद देते हुए अपने बच्चे का दुनिया में स्वागत करते हैं। इसके साथ ही चाहते हैं कि आप हमारी निजता का सम्मान करें। लव, हेजल और युवराज'। 

Content Writer

vasudha