Sangeet Ceremony: युविका ने पहना आइवरी व्हाइट लहंगा, कई टीवी स्टार्स हुए शामिल

punjabkesari.in Friday, Oct 12, 2018 - 10:55 AM (IST)

'बिग बॉस-9' के विनर और एक्टर प्रिंस नरूला जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। प्रिंस एक्ट्रेस युविका चौधरी के साथ आज शादी करने वाले है। बुधवार शाम से शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। बुधवार को प्रिंस-युविका की मेहंदी सेरेमनी थी। कल रात संगीत सेरेमनी हुईं जिसमें फैमिली के साथ-साथ कई टीवी स्टार्स भी शामिल हुए। 

अपने संगीत सेरेमनी पर युविका ने आइवरी व्हाइट का लहंगा पहना, जिसमें वह काफी खूूबसूरत लग रही थी। लहंगे के साथ उन्होंने हैवी मांगटीका लगाया। बालों में लगा गजरा युविका की लुक को पूरा कर रहा था। वहीं, प्रिंस इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आए।  

संगीत सेरेमनी पर दोनों ने किया जमकर डांस
प्रिंस-युविका अपनी शादी के सभी फंक्शन को खुलकर एन्जॉय कर रहे है। संगीत सेरेमनी पर दोनों ने पंजाबी गानों पर जमकर डांस किया और काफी खुश नजर आए। 

सेरेमनी में शामिल हुए कई स्टार्स 


एक्ट्रेस रश्मि देसाई रॉयल ब्लू कलर के आउटफिट में नजर आई। 

रिएलिटी टीवी शो रोडीज के होस्ट रणविजय भी संगीत सेरिमनी में शामिल हुए। इस दौरान वह देसी लुक में दिखें।

प्रियांक शर्मा भी ट्रेडीशनल लुक में दिखें। 
 

Content Writer

Priya dhir