घर पर बनाएं टेस्टी-टेस्टी Vegetables Oats Pancake

punjabkesari.in Wednesday, Dec 27, 2017 - 02:02 PM (IST)

अगर अापका नाश्ते में कुछ टेस्टी और हैल्दी खाने का मन है, ताे अाप घर पर वेजिटेबल ओट्स पैनकेक बना सकते हैं। यह बनाने में अासान और खाने में बेहद टेस्टी हाेते हैं। अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः- 

सामग्रीः-
ओट्स का आटा - 110 ग्राम
कद्दूकस की हुई गाजर - 55 ग्राम
बारीक कटी पालक - 45 ग्राम
बारीक कटा धनिया - 2 बड़े चम्मच
बारीक कटी हरी मिर्च - 2 छोटे चम्मच
नमक - 1/2 छोटा चम्मच
पानी - 220 मिलीलीटर
फ्रूट सॉल्ट - 1/2 छोटा चम्मच
पानी - 2 छोटे चम्मच
तेल - जरूरत अनुसार 

विधिः-
1. एक बाउल में 110 ग्राम ओट्स का आटा, 55 ग्राम गाजर, 45 ग्राम पालक, 2 बड़े चम्मच धनिया, 2 बड़े चम्मच हरी मिर्च, 1/2 छोटा चम्मच नमक, 220 मिलीलीटर पानी डालकर सारी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाएं।
2. पैनकेक बनाने से कुछ सैकेंड पहले इस मिश्रण में 1/2 छोटा चम्मच फ्रूट सॉल्ट और 2 बड़े चम्मच पानी डालकर मिक्स करें।
3. मध्यम आंच पर एक पैन रखें और इस पर ब्रश की सहायता से तेल लगाएं।
4. फिर बनाए हुए मिश्रण को पैन पर डालकर गोल आकार में फैलाएं। इसे दोनों तरफ से हल्का भूरा होने तक पकाएं। 
5. इसके बाद इन्हें गाजर और धनिये के साथ गार्निश करें।
6. आपके वेजिटेबल ओट्स पैनकेक तैयार हैं। इन्हेंं पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें। 

Punjab Kesari