मेहमानाें के लिए घर पर बनाएं Stir Fry Broccoli & Carrots

punjabkesari.in Friday, Dec 22, 2017 - 01:49 PM (IST)

घर पर मेहमान अाने वाले हैं और अापकाे समझ नहीं अा रहा कि उनके लिए क्या बनाएं, ताे अाप Stir Fry Broccoli & Carrots ट्राई कर सकते हैं। यह बनाने में अासान और खाने में बेहद टेस्टी है। अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः- 

सामग्रीः-
पानी - 880 मिलीलीटर
गाजर - 115 ग्राम
नमक - छाेटा डेढ़ चम्मच
तेल - 3 बड़े चम्मच
ब्रोकली - 100 ग्राम
लहसुन - 1 बड़ा चम्मच
प्याज - 95 ग्राम
शिमला मिर्च - 85 ग्राम
टमाटर - 120 ग्राम
हरे प्याज - 65 ग्राम
काली मिर्च - 1/2 छाेटा चम्मच 

विधिः-
1. मध्यम अांच पर एक पैन में 880 मिलीलीटर पानी गर्म करें। फिर इसमें 115 ग्राम गाजर, छाेटा डेढ़ चम्मच नमक, 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
2. इसे ढक्कन के साथ कवर करके 3 मिनट तक उबालें।
3. अब इसमें 100 ग्राम ब्रोकली डालकर ढक्कन के साथ कवर करके तब तक उबालें, जब तक कि वेजीस पूरी तरह पक न जाए।
4. एक कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल डालकर मध्यम अांच पर गर्म करें। फिर इसमें 1 बड़ा चम्मच लहसुन मिलाकर एक मिनट तक भूनें।
5. बाद में इसमें 95 ग्राम प्याज डालकर फ्राई करें। 
6. इसके बाद इसमें 85 ग्राम शिमला मिर्च, 120 ग्राम टमाटर और 65 ग्राम हरा प्याज मिलाकर 5 से 7 मिनट तक पकाएं या जब तक सब्जियां अच्छे से पक न जाए। 
7. फिर इसमें 1/2 छाेटा चम्मच काली मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें।
8. अब इसमें उबले हुए वेजीस डालकर मिलाएं और ढक्कन के साथ कवर करके 3 से 5 मिनट तक पकाएं।
9. अापकी डिश तैयार है। इसे चावल के साथ गर्मा-गर्म पराेसें।

Punjab Kesari