सर्दी के माैसम में घर पर बनाएं Kashmiri Kahwa

punjabkesari.in Monday, Dec 18, 2017 - 12:36 PM (IST)

सर्दी के माैसम में कुछ न कुछ गर्मा-गर्म पीने या खाने का मन करता है। अगर अाप भी चाय या कॉफी की जगह कुछ अलग पीने का साेच रहे हैं, ताे अाप कश्मीरी काहवा बना सकते हैं। यह बनाने में अासान और पीने में भी बेहद टेस्टी हाेती है। अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः- 

सामग्रीः-
पानी - 440 मिलीलीटर
दालचीनी स्टिक - 2
लौंग - 5
ग्रीन इलायची - 4
केसर - 1/2 छाेटा चम्मच
चाय - 1 बड़ा चम्मच
चीनी - 50 ग्राम
बादाम - गार्निशिंग के लिए
केसर - गार्निशिंग के लिए

विधिः-
1. मध्यम अांच पर एक पैन में 440 मिलीलीटर पानी गर्म करें। फिर इसमें 2 दालचीनी स्टिक, 5 लौंग, 4 ग्रीन इलायची, 1/2 छाेटा चम्मच केसर मिलाकर 3 से 4 मिनट तक उबालें।
2. इसके बाद इसमें 1 बड़ा चम्मच चाय, 50 ग्राम चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं और इसे उबाल लें। 
3. अब चाय को एक कप में डालकर इसे बादाम और केसर के साथ गार्निश करें।
4. अापका कश्मीरी काहवा तैयार है। इसे सर्व करें।

Punjab Kesari