Homemade Fancy Chocolate

punjabkesari.in Tuesday, Dec 19, 2017 - 01:26 PM (IST)

बच्चे हाे या फिर बड़े चॉकलेट खाना किसे पसंद नहीं हाेता। बहुत से लाेग घर पर बनी चॉकलेट ही खाते हैं। अगर अाप भी इस क्रिसमिस घर पर चॉकलेट बनाने का साेच रहे हैं, ताे इसमें हम अापकी मदद कर सकते हैं। अाईए जानते हैं घर पर कैसे बनाएं फैंसी चॉकलेट्सः- 

सामग्रीः-
डार्क चॉकलेट - 800 ग्राम
नारियल तेल - 1 छोटा चम्मच
बादाम - स्वादानुसार
कटा हुआ नारियल - स्वादानुसार
किशमिश - स्वादानुसार
काले अंगूर -स्वादानुसार
हरे अंगूर - स्वादानुसार
खजूर - स्वादानुसार 

विधिः-
1. सबसे पहले 800 ग्राम डार्क चॉकलेट लेकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
2. इसके बाद इसे एक बाउल में निकालकर इसमें 1 छोटा चम्मच नारियल तेल डालें और इसे 2 मिनट तक माइक्रोवेव में रखें।
3. अब एक ट्रे लें और उसे तेल से ग्रीस करे। फिर इसमें चॉकलेट सिरप को डालकर  5 मिनट के लिए फ्रीजर में रख देँ।
4. ट्रे को फ्रीजर से निकालने के बाद इस पर अपनी पसंद अनुसार दोबारा चॉकलेट सिरप डालें। इसे 30 मिनट के लिए फ्रीजर में रखें।
5. बेक करने के बाद चॉकलेट क्यूब्स को बाहर लाने के लिए ट्रे के पीछे टैप करें, जब तक सारे क्यूब्स बाहर न अा जाए।
6. आपकी Homemade Fancy Chocolate तैयार है। इसे सर्व करेँ।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें Nari App

Punjab Kesari