बच्चाें के लिए बनाएं टेस्टी-टेस्टी Bread Pizza Cups

punjabkesari.in Tuesday, Dec 26, 2017 - 12:45 PM (IST)

बच्चाें के लिए घर पर कुछ गर्मा-गर्म और टेस्टी बनाने का साेच रहे हैं, ताे अाप ब्रैड पिज्जा कप्स ट्राई कर सकते हैं। यह बनाने में अासान और खाने में बेहद टेस्टी हाेते हैं। अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः- 

सामग्रीः-
प्याज - 40 ग्राम
शिमला मिर्च - 150 ग्राम
मोजरेला चीज़ - 50 ग्राम
अॉलिव्स - 2 बड़े चम्मच
स्वीट कॉर्न - 40 ग्राम
नमक - 1/2 छाेटा चम्मच
काली मिर्च - 1/2 छाेटा चम्मच
इतालवी मसाला - 1/2 छाेटा चम्मच
ब्रैड स्लाइस - जरूरत अनुसार
तेल - जरूरत अनुसार 

विधिः-
1. एक बाउल में ब्रैड स्लाइस और तेल को छोड़कर बाकी सारी सामग्री अच्छे से मिला लें।
2. एक ब्रैड स्लाइस लेकर इसके सभी किनारों को काट लें।
3. फिर बेलन की सहायता से ब्रैड काे समतल करें।
4. अब बेकिंग ट्रे पर थाेड़ा-सा तेल लगाएं और ब्रैड स्लाइस को इसमें रखकर कप का आकार दें।(वीडियो देखें)
5. इसके बाद तैयार मिश्रण काे इन कप्स में भरकर ऊपर से थाेड़ा तेल डाल दें।
6. ओवन काे 430 डिग्री फारनेहाइट/220 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें और बेकिंग ट्रे काे इसमें रखकर 10 मिनट तक बेक करें।
7. अापके ब्रैड पिज्जा कप्स तैयार हैं। इन्हें गर्मा-गर्म पराेसें।

Punjab Kesari