घर पर बनाएं बच्चाें के पसंदीदा Animal Pancakes

punjabkesari.in Tuesday, Dec 12, 2017 - 01:52 PM (IST)

बच्चे हमेशा खाने-पीने में अानाकानी करते रहते हैं। इसलिए उन्हें खिलाने के लिए पेरेंट्स काे हमेशा कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए अगर अाप भी अपने बच्चे के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं, ताे अाप Animal Pancakes ट्राई कर सकते हैं, जिसे अापका बच्चा भी खुश हाेकर खाना पसंद करेगा। ताे अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः- 

सामग्रीः-
अंडे का सफेद भाग - 2
पिसी हुई चीनी - 2 बड़े चम्मच
दूध - 200 मिलीलीटर
अंडे की जर्दी - 2
मक्खन - 30 ग्राम
केक का आटा - 120 ग्राम
बेकिंग पाऊडर - 2 छोटे चम्मच (विभाजित)
व्हाइट चॉकलेट - 70 ग्राम
डार्क चॉकलेट - 75 ग्राम
कोको पाऊडर - 15 ग्राम

विधिः-
1. एक बाउल में 2 अंडाें का सफेद भाग और 2 बड़े चम्मच पिसी हुई चीनी डालकर अच्छे से मिला लें।
2. एक अन्य बाउल में 200 मिलीलीटर दूध, 2 अंडाें की जर्दी, 30 ग्राम मक्खन डालकर मिक्स करें। इस मिश्रण काे दो अलग-अलग बाउल्स में निकाल लें। 
3. एक छन्नी में 75 ग्राम केक का अाटा और 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाऊडर डालकर 2 में से किसी एक बाउल में छान लें। फिर इसे मिलाकर एक स्मूथ मिश्रण तैयार कर लें।
4. इसके बाद इसमें अंडे के सफेद भाग वाला मिश्रण डालकर अच्छे से मिक्स करें।
5. अब दूसरे बाउल में 45 ग्राम केक का आटा, 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाऊडर, 15 ग्राम कोको पाऊडर डालकर मिला लें। 
6. बाद में इसमें अंडे के सफेद भाग वाला मिश्रण मिलाएं।
7. मध्यम आंच पर एक पैन गर्म करें और इस पर ब्रश की सहायता से मक्खन लगाएं। 
8. अब दोनोें मिश्रण को साॅस वाली बाेतल में डालकर पैन पर मनचाही शेप बनाएं। (वीडियो देखें)
9. पकने के बाद इन्हें एक प्लेट में निकाल लें।
10. फिर डार्क चॉकलेट और व्हाइट चॉकलेट को माइक्रोवेव में 2 मिनट तक पकाएं। इन चॉकलेट्स से पैनकेक्स की अांखे, नाक और मुंह बनाएं।  
11. आपके एनीमल पैनकेक्स तैयार है। इन्हें सर्व करें। 

Punjab Kesari