पूर्व मिस वर्ल्ड युक्ता का पति आए दिन करता था मारपीट, अब यूं बिता रही है जिंदगी

punjabkesari.in Saturday, Oct 06, 2018 - 05:16 PM (IST)

पूर्व मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी का कल जन्मदिन है। साल 1999 में युक्ता ने मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल किया। युक्ता का जन्म 7 अक्टूबर, 1977 को बेंगलुरु में हुआ और उनकी परवरिश दुबई में हुईं। 1986 में उनकी फैमिली मुंबई शिफ्ट हो गई। 

मिस वर्ल्ड बनने के बाद उन्होंने फिल्मों में हाथ अजमाया। 2001 में तमिल फिल्म 'पोवेल्लम उन वसम' से युक्ता ने फिल्मी करियर शुरू किया।  साल 2002 में फिल्म 'प्यासा' से उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की। लंबी हाइट होने के कारण उन्होंने बॉलीवुड में असफलता मिली। युक्ता कई फिल्मों में नजर आईं लेकिन उनका करियर ज्यादा ऊंचाईयों तक नहीं पहुंच पाया।

2008 में युक्ता मुखी ने न्यूयॉर्क बेस्ड बिजनेसमैन प्रिंस तुली से शादी की। 2013 में युक्ता की जिंदगी से जुड़ी कुछ एेसी खबरें सुनने को मिली, जिसपर यकीन कर पाना काफी मुश्किल था। युक्ता ने अपने पति प्रिंस पर आरोप लगाया कि वह उन्हें जानवरों की तरह पीटता था। इसी के साथ उन्होंने पति पर दहेज प्रताड़ना और अप्राकृतिक सेक्स जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। युक्ता ने प्रिंस तुली के खिलाफ एफआईआर दर्ज  करवाई।

2014 में दोनों का तलाक हो गया। युक्ता मुखी का एक बेटा है जिसकी कस्टडी युक्ता के पास ही है। खबरों के मुताबिक युक्ता के कुछ रेस्टोंरेट भी है। इसके अलावा उन्होंने परफ्यूम बिजनेस और फैशन इंडस्ट्री में भी इन्वेस्टमेंट किया। युक्ता मुखी 245 मिलियन डॉलर संपत्ति की मालकिन है।


 

Content Writer

Priya dhir