यूट्यूब में शामिल होगा ऑगुमेंटेंड फीचर, रिव्यू के साथ महिलाएं टेस्ट करेंगी ब्यूटी प्रोडेक्ट

punjabkesari.in Sunday, Jun 23, 2019 - 12:34 PM (IST)

ब्यूटी प्रोडेक्ट खरीदते  समय महिलाओं को यहीं होता है पता नहीं वह उनके चेहरे पर अच्छा लगेगा या नहीं, इसी चक्कर में ज्यादातर महिलाएं कोई नया प्रोडेक्ट मार्किट में जाकर टेस्ट करके खरीदना पसंद करती हैं। लेकिन जल्द ही उनकी इस समस्या का भी सामधान हो जाएगा। जी हां, यू ट्यूूब की ओर से नया मेकअप फीचर लांच किया जा रहा है। जिसमें महिलाएं किसी भी ब्यूटू प्रोडेक्ट के रिव्यू पढ़ने के साथ साथ यह भी पता लगा पाएंगी कि यह प्रोडेक्ट उनके चेहरे पर कैसा लगता हैं। इसके लिए ऑगुमेंटेड रियलिटी ( एआर) कंपनी की मदद ली जा रहा हैं। 
यह फीचर ब्यूटी सेगमेंट की वीडियो के लिए होगा। इसे एआर ब्यूटी ट्राई ऑन नाम दिया गया हैं। 

खुद कर पाएंगी मेकअप 

यह फोन के फ्रंट कैमरे के मदद से यूजर अपना चेहरा देख पाएंगे।  इसमें फोन की ऊपरी स्क्रीन में वीडियो चलेगा, नीचे वह वीडियो की मदद से अपने फेस पर प्रोडेक्ट का इस्तेमाल कर पाएंगी। अगर उनमें अलग अलग शेड उपलब्ध है तो यूजर के लिए उसका ऑप्शन भी शामिल रहेगा। 

चल रहा हैं ट्रायल 

गूगल के अनुसार यह फीचर अभी टेस्टिंग के पहले राउंड में हैं। जिसमें 30 प्रतिशत यूजर्स ने इसे एक्टिवेट किया हैं।  इसमें ब्यूटी प्रोडेक्ट के अलग अलग ब्रेंड जुड़ रहे है। इस प्रोग्राम में ब्यूटी प्रोडक्ट्स के ब्रांड्स को यूट्यूब इनफ्लुएंसर्स से कनेक्ट किया जाएगा।  

Content Writer

khushboo aggarwal