Youtuber अरमान मलिक ने की तीसरी शादी! घर लेकर आए तीसरी बीवी, सौतन को देख आग बबूला हुई दोनों प्रेग्नेंट बीवियां!

punjabkesari.in Friday, Feb 03, 2023 - 03:40 PM (IST)

फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक एक बार फिर से चर्चा में है। अरमान मलिक की दोनों बीवियां एक ही छत के नीचे रहती है और अब अरमान ने फिर से शादी कर ली है और तीसरी बीवी घर भी ले आए। जी हां, अरमान की तीसरी शादी की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है।

क्या सच में अरमान ने की तीसरी शादी?

दरअसल, चिरायु पायल मलिक के फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें अरमान की दोनों प्रेग्नेंट बीवियां घर पर होती है और अचानक ही अरमान तीसरी बीवी घर ले आते है। शौहर की तीसरी बीवी को देखकर अरमान की दोनों प्रेग्नेंट बीवियां हैरान हो जाती है  और मारपीट पर उतर आती है। अरमान की दोनों बीवियां जोर-जोर से चिल्लाने लगती है और यहां तक कि पुलिस को बुलाने की धमकी भी देती है हालांकि अरमान ने सच में तीसरी शादी नहीं की बल्कि वो अपनी बीवियों के साथ प्रैंक कर रहे थे। आखिर में अरमान ने अपनी बीवियों को सच्चाई बता दी, जिसके बाद कृतिका और पायल उन्हें गले लगा देती हैं। अरमान की इस शादी वाली वीडियो पर लोग अलग-अलग कमेंट्स कर रहे है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, मजाक ही बना रखा है अरमान ने शादी का..

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Armaan Malik (@armaan__malik9)

एक ही छत के नीचे रहती है अरमान की दोनों बीवियां

बता दें कि अरमान साल 2011 में पायल के साथ शादी के बंधन में बंधे थे और साल 2018 में  अरमान  ने पायल की बेस्ट फ्रेंड कृतिका से शादी कर ली थी। पायल के साथ रिश्ते में रहते हुए उन्हें कृतिका से प्यार हो गया और वे उन्हें डेट करने लगे। डेटिंग के एक हफ्ते बाद ही उन्होंने कृतिका से शादी कर ली और अब वे अपनी दोनों पत्नियों के साथ रहते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kritika malik (@kritika_malik_9)

जब अरमान ने दूसरी शादी की थी तब भी वो बहुत सुर्खियों में रहे थे। लोग हैरान थे कि अरमान की पहली पत्नी ने अपनी ही फ्रेंड को सौतन बनाकर घर रख लिया। फिलहाल अरमान की दोनों बीवियां प्रेग्नेंट है। 

Content Writer

Priya dhir