इन चीजों के बिना अधूरी है आपकी वेडिंग शॉपिंग

punjabkesari.in Wednesday, Sep 04, 2019 - 05:15 PM (IST)

शादी की शॉपिंग की लिस्ट तैयार करने में सबसे ज्यादा समय बर्बाद होता है। घर वाले भी दुल्हन के लिए तो सूचि तैयार करते ही है साथ में ससुराल वाले भी ब्राइड की ही लिस्ट बनाते है। ऐसे में दुल्हन के पास या तो काम का सामान आता है या बेकाम का। इसलिए हम आपके लिए एक परफेक्ट ब्राइड शॉपिंग लिस्ट लाएं है जो हर दुल्हन को चाहिए ही होता है। 

हल्दी के लिए यह प्यारा लहंगा 

हल्दी पर आजकल ज्यादा तैयार हुआ जाता है। एक कूल से पार्टी होती है जिसके लिए यह ऑउटफिट परफेक्ट है। 

मेहंदी को न भूलें 

इस हेवी एम्ब्रोइडरी वाले लहंगे को आप किसी ट्यूब चोली के साथ पहन सकती है। जिसपर एक व्हाइट श्रग आपके लुक को बहुत स्टाइलिश बनाएगा। 

सिल्वर ज्वैलरी 

आजकल सिल्वर ज्वैलरी का जमाना है। जब आप ज्वैलरी सिल्वर पहनते है तो एक मॉडर्न टच आता है जो आपके लुक को एक क्लास देता है। 

यह अंगूठी सबकी अटेंशन आपके हाथों तक तो ले ही आएगी। 

ब्रोकेड मैरीगोल्ड सिल्क लहंगा 

यह लहंगा पारंपरिक और मॉडर्न दोनों टच का संग्रह है। यह आपके लुक को स्टाइलिश तो रखेगा ही साथ में ट्रेडिशनल भी रखेगा। आप इसके साथ गजरा जरूर लगा सकते है। 

फ्लोरल आउटफिट 

आजकल हर जगह फ्लोरल छाये हुए है। इस पिंकिश पीच फ्लोरल आउटफिट आपके रोके के लिए बेस्ट ऑप्शन है। 

ब्राइट केप विद स्कर्ट 

शादी में ब्राइट कलर दूर से ही चमकते है। इन्हें पहन कर आप भी दूर से ही सबकी नजर में चमक उठेंगी। 

परफेक्ट रेड ब्राइडल लहंगा 

यह दोनों लहंगे आपने आप में खूबसूरत है। इसे आप अपनी तरह के ज्वैलरी या फुटवियर के साथ टीमअप कर सकते है। 

कम्फर्ट भरे फुटवियर 

आप दुल्हन है तो अपनी कम्फर्ट का सबसे ज्यादा ध्यान रखना आपका परमोधर्म है। आप इन लोफर को अपने ऑउटफिट के साथ टीमअप कर सकते है। 


 

Content Writer

Sunita Rajput