Floral Print के साथ फूलों की तरह खिल उठेगा आपका स्प्रिंग लुक!

punjabkesari.in Saturday, Feb 15, 2020 - 06:10 PM (IST)

बॉलीवुड दीवाज हर आउटफिट में खूबसूरत ही लगती है। उनका हर स्टाइल एक नया फैशन ट्रेंड बन जाता है। लड़कियां उनके स्टाइल से बहुत प्रभावित होती है।ऊपर से स्प्रिंग सीजन का आगाज होने वाला है। ऐसे में न सिर्फ अपना खानपान बल्कि वॉर्डरोब में भी फेरबदल करना जरूरी है। अब समर हो स्प्रिंग सीजन   वार्डरॉब में खिलखिलाते फूलों यानी फ्लोरल प्रिंटे से अपने लुक में चार चांद ला सकते है। वैसे तो फ्लोरल प्रिंट एवरग्रीन है लेकिन स्प्रिंग में इसकी डिमांड ज्यादा होती हैं। इन दिनों बॉलीवुड की कई हसीनाओं पर फ्लोरल प्रिंट का क्रेज देखने को मिल रहा है। हर कोई फ्लोरल प्रिंट में एक से बढ़कर एक दिख रहा है।

लेकिन आपको बतादें कि अगर कोई बॉलीवुड में फ्लोरल प्रिंट की महारानी है तो वो है प्रियंका चोपड़ा जोनस। 

प्रियंका का लुक चाहे वेस्टर्न हो या ट्रेडिशनल दोनों में ही उनका फ्लोरल प्रिंट बड़ी खूबी से निखार कर आता है। प्रियंका की साड़ी या जंपसूट दोनों ही अंदाज में वो छा जाती है। 

वहीं अगर अगले नंबर पर देखा जाए तो इस लिस्ट में बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण का नंबर आता है। उनका फ्लोरल फैशन हमेशा स्नीक-पिक पर रहता है। वैसे उन्हें फ्लोरल फैशन में भी एक्सपेरिमेंट करते हुए स्पॉट किया जाता है। 

वहीं अगर आलिया की बात करें तो लहंगे और सूट में उनका फ्लोरल फैशन हिट रहता है। 

अदिति राव हैदरी भी इस फ्लोरल रेस में पीछे नहीं है। 

अब बात करते है काजोल देवगन कि.... उन्हें तो फ्लोरल साड़ी में बहुत बार स्पॉट किया गया है। 

बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनौत भी अपनी हलकी-फुलकी और फ्लोरल साड़ियों के लिए काफी मशहूर है। 

वहीं सोनाक्षी को भी फ्लोरल फैशन फॉलो करते हुए देखा गया है। 

करीना कपूर खान जो हर फैशन में आगे है वो फ्लोरल फैशन में बाकियों से थोड़ा चूक गई। फिर भी उन्हें कई बार फ्लोरल ड्रेस में स्पॉट किया गया है। 

बॉलीवुड की फैशन क्वीन यानी सोनम कपूर अहूजा भी अपने फ्लोरल फैशन से लोगो को दीवाना बना चुकी है। हम आपको और भी हसीनाओं की एक फ्लोरल फैशन की एक झलक दिखातें है। 

बॉलीवुड तो बॉलीवुड अंबानी फैमिली की औरतें भी फ्लोरल फैशन के पीछे क्रेजी है। उन्हें कई बार फ्लोरल फैशन को अपनाते हुए देखा गया है। आइए आपको उनके लुक्स की भी एक झलक दिखातें है। 

Content Writer

shipra rana