चेहरे की शेप भी खोलती है आपकी पर्सनेलिटी के कई राज

punjabkesari.in Tuesday, Feb 25, 2020 - 10:05 AM (IST)

जैसे कि सभी जानते ही है कि चेहरा किसी भी इंसान के व्‍यक्तित्‍व का आईना होता है। हम किसी से मिलने पर उसके चेहरे के एक्सप्रेशन से उस व्यक्ति के मूड का अंदाजा लगाते है। ऐसे में ही समुद्रशास्‍त्र के मुताबिक किसी भी व्यक्ति का चेहरा उसकी लाइफ और पर्सनेलिटी के बारे में काफी कुछ बता सकता है। तो आइए जानते है कि अलग-अलग फेस शेप की महिलाओं के स्वभाव के बारे में...

ऊंचे माथे वाली महिलाएं

जिन महिलाओं का माथा ऊंचा होता है वे काफी किस्मत वाली होती है। ये अपने अंदर हर चीज को हासिल करने की क्षमता रखती है। इसके साथ ही अपने पार्टनर के लिए लक्की होती है। ये महिलाएं बेहद ही शार्प माइंड और अमीर होती है।

चपटे माथे वाली महिलाएं

अक्सर ये महिलाएं अपने चपटे माथे के कारण खुद को खूबसूरत नहीं मानती। मगर हकीकत में इन पर भगवान की कृपा होती है। ऐसे में ये किसी भी सिचुएशन में डट कर मुकाबला करने को तैयार रहती है। इसके साथ ही इन्हें हर चीज में आसानी से जीत हासिल हो जाती है।

छोटा माथे वाली महिलाएं

जिन महिलाओं का माथा छोटा होता वे दिल की साफ हाती हैं। इन्हें अपने मन में कोई बात रखना अच्छा नहीं लगता है। ये दूसरों की जिंदगी में झांकने की जगह खुद की लाइफ एंजॉय करना सही समझती है। ये दूसरों से पहले अपनी खुशी का ध्यान रखती है। इनके मुताबिक खुद खुश होंगे तभी दूसरों की खुशी का ख्याल रख पाएंगे।

रेक्‍टेंग्‍यूलर फेस वाली महिलाएं 

जिन महिलाओं का फेस रेक्टेंग्यूलर शेप का होता है वे अपनी लाइफ में बहुत ही प्रैक्टिकल होती है। इन्हें हर काम एकदम परफेक्ट करना पसंद आता है। ये जिस करियर  को चुनती है उसमें सफलता हासिल करके मानती है। ये महिलाएं अपने घर-परिवार को अच्छे से संभालने में सक्षम होती है।

चौकोर चेहरे वाली महिलाएं

इस फेस शेप की महिलाएं काफी इंटेलीजेंट, एक्टिव और अलर्ट होती है। ये झूठ और कोई बात बिल्कुल भी सहन नहीं करती। किसी के साथ भी कुछ गलत होता देख उसके लिए लड़ने से नहीं कतराती। इसके साथ ही ये महिलाएं अपनी फैमिली ‌‌‌‌को अच्छे से प्रोटैक्त करती है।

ट्रैंगल शेप के चेहरे वाली महिलाएं 

ट्रैंगल फेस शेप वाली महिलाएं बेहद खूबसूरत होने के साथ क्रिएटिव होती है। इन्हें नई-नई चीजें करना अच्छा लगता है। स्वभाव से ये काफी गुस्से वाली होती है मगर एक बार गुस्सा होने पर जल्दी मान भी जाती है। ये महिलाएं हर काम बेहद खूबसूरती और अच्छे से करती हैं जिसके लिए इनकी काफी तारीफ भी होती है।



 

Content Writer

Sunita Rajput