आपके नाखुनों पर भी हैं सफेद दाग तो अपनाएं ये असरदार तरीके

punjabkesari.in Monday, Sep 25, 2017 - 10:59 AM (IST)

हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने में नाखुनों की अहम भूमिका होती है लेकिन कुछ महिलाओं के नाखुनों पर सफेद निशान पड़ जाते हैं। ऐसा अक्सर हाथों पर लगी चोट, इंफैक्शन या शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी के कारण होता है। नाखुनों पर सफेद दाग महिलाओं या पुरूष दोनों को हो सकती है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इन निशानों को दूर किया जा सकता है। आइए जानिए ऐसे ही कुछ घरेलू तरीकों के बारे में

1. टी ट्री ऑयल
नाखुनों के सफेद दागों को हटाने के लिए टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुण सफेद दाग को हटाने में फायदेमंद होता है। इसके लिए जैतून के तेल में कुछ बूंदे टी ट्री ऑयल की मिलाकर 10-15 मिनट तक नाखुनों की मालिश करें। 

2. लैवेंडर ऑयल
इसमें मौजूद एंटीफंगल गुण नाखुनों के सफेद दागों को हटाने में फायदेमंद होते हैं। इसके लिए नाखुनों पर लैवेंडर ऑयल से मसाज करें और कपड़े से बांध लें। कुछ समय के बाद नाखुनों को धो लें। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करने से सफेद दाग साफ होंगे।
3. नींबू का रस
इसके लिए नाखुनों पर नींबू का रस लगाएं और 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद नाखुनों को गुनगुने पानी से साफ करें। 1 महीने तक लगातार ऐसा करने से सफेद दाग से छुटकारा मिलेगा और नाखुन भी मजबूत होंगे।

4. दही
नाखुनों पर दही लगाने से भी सफेद दाग हट जाते हैं। दही को कुछ देर के लिए नाखुनों पर लगाएं और इसके बाद धो लें।
5. सिरका
इसके लिए गुनगुने पानी में आधी मात्रा में सिरका मिलाएं और इस मिश्रण में 10 मिनट तक नाखुनों को डुबो कर रखें। रोजाना ऐसा करने से नाखुन के सफेद दाग साफ हो जाएंगे।

Punjab Kesari