देश नहीं विदेशों में नया साल मना रही हैं आपकी ये फेवरेट स्टार्स

punjabkesari.in Sunday, Dec 31, 2017 - 04:00 PM (IST)

नया साल आने को कुछ घंटे ही बाकी हैं। हर कोई नए साल का बेसब्री से इंतजार भी कर रहा है। साल के आखिरी दिन नए साल के आगाज में लोग पार्टी करते और जश्न मनाते हैं लेकिन लोगों का सबसे ज्यादा नजरे अपने फेवरेट सितारों पर रहती है। हर कोई जानना चाहता है कि कौन से एक्टर और एकट्रेस किस तरह से इस साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं। आपको बता दें कि बहुत से एक्टर और एक्ट्रैस अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ न्यू ईयर मनाने के लिए विदेश जा भी चुके हैं। आइए जानें कौन से हैं ये सितारें। 


1. ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार


ट्विंकल खन्ना अपने पति और बच्चों के साथ न्यू ईयर कैपटाउन में मना रही हैं। हाल ही में ट्विंकल कैपटाउन में अपने जन्मदिन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी। 
 

2. आलिया भट्ट


आलिया फुर्सत के कुछ लम्हें अपनी सहेलियों के साथ बिताना चाहती हैं। इस समय वह अपने फ्रेंड्स के साथ बाली में हैं। यहां पर वह अपना नया साल मनाएंगी। 
 

3. शिल्पा शैट्टी


हाल ही में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह अपनी फैमिली के साथ दुबई में मस्ती करती हुई दिखाईं दे रही हैं। वह नया साल दुबई में मना रही हैं। 
 

4. दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण भी देश से बाहर वियना में नया साल सेलिब्रेट करेंगी। 
 

5. करीना कपूर


बेबो यानि करीना कपूर खान,सैफ अली और छोट नवाब तैमूर अली खान स्विटजरलैंड में नए साल की जश्न मनाएंगे। 
 

6. अनुष्का शर्मा
इस साल की सबसे चर्चित नवविवाहित जोड़ी अनुष्का शर्मा और विराट साउथ अफ्रीका में नया साल मनाएंगे। 

 

Punjab Kesari