ये हैं वो बॉलीवुड स्टार्स, जिनके घर गूंजी जुड़वा बच्चों की किलकारियां See pics

punjabkesari.in Monday, May 14, 2018 - 06:38 PM (IST)

घर में बच्चे के आने से चारों और खुशियां ही खुशियां होती है। उनके आने से मां-बाप का रिश्ता और भी मजबूत हो जाता है। वहीं अगर जुड़वा बच्चों का जन्म हो तो खुशी दोगुनी हो जाती है। आज हम कुछ ऐसे सैलेब्स के बारें में बताएंगे, जिनके घर में जुड़वा बच्चों की किलकारियां गूंजी है। आइए जानते है सैलेब्स के बारे में। 


1. करण जौहर


करण जौहर के घर भी सरोगेस से जुड़वा बच्चे हुए है। बेटी का नाम रूही और बेटे का नाम यश रखा है। करण सिंगल पापा है। वह अपनी मां के साथ मिलकर अपने बच्चों की देखभाल करते हैं। 


2. सनी 


 सनी और वीबर भी सरोगेसी के माध्यम से ही दो जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने  हैं। उन्होंने बच्चों के नाम नोह और एशर रखा है। कुछ समय पहले रणविजय भी सनी के बच्चों से मिलने गए थे। 

 

3. कशमीरा शाह और कृष्ण


कशमीरा शाह और कृष्णा के घर में भी दो जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ। उनके बच्चे सरोगेसी से हुए हैं। 
 

 

4. संजय दत्त और मान्यता


संजय दत्त ने मान्यता से बहुत ही चोरी छिपे शादी की थी। उनकी शादी की खबर संजय की बहन तक को भी नहीं थी। शादी कुछ सालों बाद ही संजय और मान्यता के घर दो जुड़वा बच्चे हुए। उन्होंने बच्चों का नाम शहरान और इकरा रखा। 

 

5. सेलिना जेटली और पीटर हॉग


फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद सेलिना जेटली ने अपने ब्वॉयफ्रैंड पीटर हॉग से शादी कर ली। मीडिया में आई खबरों की माने तो सेलिना शादी से पहले ही प्रैग्नेंट थी। यही वजह थी कि इन दोनों ने बहुत जल्दबाजी में शादी की थी। शादी के कुछ महीने बाद ही इन के घर में जुड़वा बच्चे हुए। सेलिना ने अपने जुड़वा बच्चों का नाम विराज और विस्टन रखा है।


6. शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा


बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा के घर में भी जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ था। सोनाक्षी सिंहा के दो भाई हैं। जिनका नाम लव और कुश है। 

 

7. करणवीर बोहरा और टीजे सिंधू


करणवीर बोहरा की पत्नी टीजे सिंधु ने भी दो जुड़वा बच्चों बेटियों को जन्म दिया है। इनकी शादी को ग्यारह वर्ष बीत चुके हैं और यह दोनों ही अपनी जिंदगी ले बेहद खुश हैं।

 

8. हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान


'क्यों कि सास भी कभी बहु' थी के एक्टर हितेन तेजवानी ने अपनी पहली पत्नी को 11 महीने के बाद ही तलाक दे दिया था। तलाक देने के बाद हितेन को गौरी से प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली । गौरी और हितेन के घर भी जुड़वा बच्चे पैदा हुए। इन्होंने अपने बेटे का नाम नेवान और बेटी का नाम कत्या रखा।


 

Punjab Kesari