कियारा छेत्रीः वर्ल्ड इंडी म्यूजिक चार्ट पर नंबर 1 हिट देने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय

punjabkesari.in Thursday, Jul 29, 2021 - 05:44 PM (IST)

गायिका-गीतकार कियारा छेत्री पहले से ही वैश्विक म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वहीं अब उनका गाना "Why" वर्ल्ड इंडी म्यूजिक चार्ट्स पर नंबर 1 पहुंच गया है। इसी के साथ यह उपलब्धि हासिल करने वाली कियारा सबसे कम उम्र की पहली भारतीय बन गईं है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर कियारा छेत्री कौन हैं...

कौन हैं कियारा छेत्री?

गुरुग्राम की रहने वाली  शुरूआत में कियारा को सिंगिंग से नफरत थी क्योंकि उन्हें लगता था कि यह बोरिंग होगा और इसके लिए बहुत प्रैक्टिस करनी पड़ेगी। मगर, धीरे-धीरे वो इसमें अच्छी होने लगी और उनकी रुची बढ़ती गई। 17 साल की कियारा ने अपना पहला एल्बम नवंबर 2020 में रिलीज किया था। उन्होंने कहा था कि उनके म्यूजिक एल्बम में एकमात्र हिंदी सिंगल गाने हैं, जिसमें 10 ट्रैक शामिल हैं, जो उनकी मां को समर्पित है।

पढ़ाई और म्यूजिक के बीच बैलेंस बनाना आसान नहीं

उन्होंने कहा, 'कक्षा 12 की छात्रा के लिए पढ़ाई और म्यूजिक के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं। कई बार मैं पूरे दिन सिर्फ म्यूजिक बनाना चाहती हूं लेकिन निश्चित रूप से बैलेंस रखना भी जरूरी है। हालांकि मैं टाइम मैनेजमेंट सीख रही हूं'

4 साल की उम्र में सीखना शुरू किया म्यूजिक

बता दें कि कियारा 4 साल की उम्र से म्यूजिक सीख रही हैं। उनकी मां पिछले 13 सालों से चांटोचॉर्ड्स नाम का म्यूजिक स्कूल चला रही हैं। वहीं, उनके नाना भी एक संगीतकार थे, जो नेपाली गाने गाते थे। ऐसे में आप कह सकते हैं कि कियारा को सुर और आवाज विरासत में मिली है। उन्होंने लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज से सिर्फ 13 साल की उम्र में सिंगिंग में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiarachettri)

क्यों चुना इतना अनोखा टाइटल?

कियारा ने बताया कि उनका चार्ट-टॉपिंग सॉन्ग Why उन लोगों के लिए है जो दुख से निपटना चाहते हैं और अकेले महसूस कर रहे हैं। वह आगे म्यूजिक में ही करियर बनाने की योजना बना रही है।

सुबह 4 बजे उठकर लिखती हैं गाने

कियारा बताती हैं कि वो सुबह 4 बजे उठकर म्यूजिक लिखती हैं जोकि उनका पसंदीदा समय भी है। इसके अलावा वह रोमकॉम देखना और डांस करना पसंद करती हैं। उन्होंने म्यूजिक में डेब्यू के लिए कई लाइ शो करने का प्लान बनाया था लेकिन कोरोना महामारी के कारण रद्द करना पड़ा।

Content Writer

Anjali Rajput

Related News

आखिर किस उम्र में सबसे ज़्यादा होती हैं महिलाएं Energetic?

Diljit Dosanjh का Illuminati से क्या कनैक्शन? जानिए 1 आंख वाली इस इस सोसाइटी का सीक्रेट

ग्लो के साथ दाग-धब्बे भी गायब कर देता है ये तेल, 1 बार लगाने से ही दिखेगा चहरे पर फर्क

इंस्टा पर पति को तलाक देने वाली राजकुमारी ने दिल टूटे लोगाें के लिए लॉन्च किया Divorce Perfume

6 साल की उम्र में ही मलाइका ने देखा था मां-बाप का बिखरा रिश्ता

शादी के बाद पति की किस्मत बदलने वाली इस नाम की लड़कियां, जानें क्यों हैं भाग्यशाली!

महिलाओं को कौन से Medical Test साल में 1 बार जरूर कराने चाहिए?

मलाइका से उम्र में सिर्फ 12 साल बड़े थे अनिल अरोड़ा, लोगों ने पूछा- क्या वह  सौतेले पिता थे?

टीवी एक्टर विकास सेठी का हार्ट अटैक से निधन, 48 साल की उम्र में अचानक मौत

श्वेता तिवारी तीसरी बार बनेंगी दुल्हन? 43 की उम्र में मिला शादी का प्रपोजल