Pre Wedding Party: मलाइका के लुक सामने फेल हुई यंग हसीनाएं,  साड़ी में उलझी दिखी जाहन्वी

punjabkesari.in Saturday, Aug 27, 2022 - 12:13 PM (IST)

डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता ने अपनी प्री-वेडिंग बैश पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड के नामी स्टार्स पहुंचे। इस दौरान मलाइका ने अपने स्टाइलिश अंदाज से लाइमलाइट चुरा ली। 

मलाइका व्हाइट कलर का लहंगा पहनकर ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन के साथ पार्टी में पहुंचे हालांकि इस बार अर्जुन ने अपनी लेडी लव के साथ पोज नहीं दिए। मलाइका को देख एक यूजर ने कमेंट किया ये पेट अंदर करके क्यों चल रही है। 

वही श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ पार्टी में पहुंची। जाह्नवी ने डीप नेक ब्लाउज के साथ व्हाइट कलर की साड़ी पहनी। कैमरे के सामने जान्हवी अपनी साड़ी ठीक करती दिखी। वही जब जान्हवी पार्टी से वापिस लौटी तो नशे में धुत दिखी। उनसे चला भी नहीं जा रहा था।

शनाया कपूर ने भी व्हाइट साड़ी पहनी और उनकी मम्मी ने लहंगा। दोनों को देखकर लग रहा था कि जैसे इन्होंने एक-दूसरे के कपड़े पहन लिए हो।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

एक्टर वरुण धवन बीवी के साथ दिखाई दिए। दोनों ने मैचिंग व्हाइट आउटफिट पहना था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

करण जौहर भी इस जश्न का हिस्सा बने। उन्होंने ब्लैक आउटफिट पहना लेकिन उसके साथ जो उन्होंने सैंडल्स कैरी किए उसने सारा लुक बिगाड़ दिया।

सोनम कपूर की बहन रिया कपूर पति के साथ दिखी। रिया को देखकर लगता ही नहीं था कि वो वेडिंग बैश में आई हो। अर्जुन की बहन अंशुला भी कलरफुल लहंगे में दिखी।

अनिल कपूर भी पहुंचे लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने चेहरे पर लगा मास्क नहीं हटाया।
 

Content Writer

vasudha