भारत के इन होटलों में आपको मिलेगी आलीशान महल जैसी सुविधाएं-खूबसूरत नजारे

punjabkesari.in Tuesday, Jan 18, 2022 - 02:24 PM (IST)

भारत में कई सारी ऐसी जगहें हैं जहां पर आप लग्जरी व रॉयल लाइफ बीताने का अनुभव कर सकते हैं। जी हां, यहां पर कई सारे ऐसे होटल हैं जो राजा-महाराजाओं से संबंध रखते हैं। ऐसे में रुकने से आपको एकदम शाही व राजघराने में रहने की फीलिंग आएगी। चलिए जानते हैं इन आलीशान होटलों के बारे में...

द ओबेरॉय उदयविलास, उदयपुर

उदरपुर पर बना द ओबेरॉय उदयविलास होटल किसी महल से कम नहीं हैं। करीब 30 एकड़ में फैले इस होटल में आप लग्जरी लाइफ का मजा ले सकते हैं। यहां पर आपको रहने के लिए हर तरह की सुविधा आसानी से मिल जाएगी। बता दें, होटल के कमरे, आउटडोर एरिया हर चीज बेहद ही अलग व शानदार डिजाइन से तैयार किए गए हैं। ऐसे में आप यहां पर आपको एकदम शाही व राजघराने वाली फीलिंग आएगी। कहा जाता है कि यहां पर एक रात ठहरने का किराया करीब 33,000 रुपए हैं।

रामबाग पैलेस, जयपुर

पिंक सीटी के नाम से मशहूर जयपुर अपनी एतिहासिक इमारतों से दुनियाभर में फेमस है। यहां पर स्थित रामबाग पैलेस में आप भारतीय वास्तुकला की झलक दे सकते हैं। माना जाता है कि एक जमाने में यह जयपुर के महाराजा का निवास स्थान था। मगर बात में इसे होटल का रूप देकर आम जनता के लिए खोल दिया गया। अगर आप रॉयल फील करना चाहते हैं तो एक बार रामबाग पैलेस में घूमने का प्लान जरूर करें। यहां अलग-अलग रुम और सुईट का किराया ढाई लाख से 10 लाख रुपए तक हो सकता है।

ओबेरॉय अमरविलास, आगरा

दुनिया के सातवें अजुबे से मशहूर ताज महल को लोग खासतौर पर देखने जाते हैं। मगर आप यहां पर होटल के रूप में मुगलकाल की विरास भी देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। जी हां, हम आगरा में स्थित ओबेरॉय अमरविलास होटल की बात कर रहे हैं। यह प्यार के प्रतीक से फेमस ताजमहल के करीब 600 किलोमीटर की दूरी पर बना हुआ है। यहां की शाही मेहमान नवाजी आपको खूब पसंद आएगी। यहां के मोस्ट एक्सपेन्सिव सुईट में एक रात बीताने के लिए आपको करीब 2.5 लाख रुपए किराया देना पड़ सकता है।

द लोधी होटल, दिल्ली

दिल्ली में वैसे तो कई सारी घूमने की जगह हैं। मगर आप खुद में रॉयल फीलिंग लेना चाहते हैं तो एक दिन दिल्ली के द लोधी होटल में जरूर रुके। यहां पर आप शहर के शानदार डाइनिंग सीन देख सकते हैं। कहा जाता है कि इस आलीशान होटल में एक दिन रुकने के लिए करीब 15,000 रुपए खर्च पड़ने सकते हैं।

ताज लेक पैलेस, उदयपुर

अगर आप होटल से समुद्र का दिलकश नजारा देखना चाहते हैं तो एक बार उदयपुर के ताज लेक पैलेस में रहने का प्लान बनाएं। झील के ठीक बीच बने इस होटल में ठहरने से आपको शाही व शानदार अनुभव मिलेगा। आप पैलेस की खिड़कियों से झील का सुंदर नजारा देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा यहां पर आपके रहने के लिए हर सुविधा आसानी से मिलेगी। बता दें, यहां पर एक रात बीताने के लिए आपको करीब 40,000 रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं।

pc: pinterest

Content Writer

neetu