सांवली स्किन पर खूब खिलते हैं प्रियंका चोपड़ा के ये 5 लिप शेड्स

punjabkesari.in Thursday, Mar 22, 2018 - 06:09 PM (IST)

बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के जलवे बिखरने वाली प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। खूबसूरत दिखने के लिए वह चाहे और कोई मेकअप करें या न करें। मगर वह लिप शेड लगाना कभी नहीं भूलती। होठों पर रंग लगाने से प्रियंका और भी सुंदर लगती हैं। अगर अगर आपकी स्किन भी सांवली है तो प्रियंका चोपड़ा के पसंदीदा 5 लिपशेड लगा सकती हैं। इनको लगाने से आपको ग्लैमरस लुक मिलेगा।


1. न्यूड लिप शेड 


डस्की स्किन वालों पर यह लिप शेड बहुत अच्छी लगती है। प्रियंका को भी इस तरह की लिप शेड बहुत पसंद हैं। खास मौको पर परफैक्ट लुक के लिए प्रियंका ने इस न्यूड शेड को ही चुना।

 

2. रेड लिप शेड


ये लिप शेड हर स्किन टाइप पर अच्छी लगती है। प्रियंका को भी बहुत बार रेड लिपस्टिक में देखा गया है। वह इस लिप शेड में बहुत ग्लैमरस दिखती हैं।

 

3. ब्राउन लिप शेड


ये लिप शेड डस्की स्किन पर काफी अच्छा लगता है। बस इस लिपस्टिक की एक स्ट्रोक लगाने से ही आप सुंदर दिखेंगे।

 

4. मेहरून लिप शेड


मेहरून रंग काफी पसंद किया जाता है। यह कलर रॉयल्टी और बहादुरी को दर्शाता है। सभी मौसम में फैशनेबल होने के कारण यह हर भारतीय महिला को सूट करता है। चाहे सांवला रंग हो या गेहुआं, मेहरून लिप कलर सब पर अच्छा लगता है। प्रियंका चोपड़ा की यह पसंदीदा लिप शेड है।

 

5. पीच लिप शेड


पीच कलर सादगी को दर्शाता है। यह रंग गर्मियों के लिए काफी अच्छा रहता है, क्योंकि समर सीजन में सिंपल दिखने का मन करता है। यह रंग आपको नेचुरल लुक देता है। पीच कलर गोरी और सांवली सब महिलाओं पर सामान रूप से अच्छा लगता है। मार्केट में पीच कलर की विशाल रेंज उपलब्ध है। आप जैसा चाहें वैसा शेड चुन सकती हैं।

 

Punjab Kesari