दिन की 2 कप चाय कई बीमारियां रखेगी दूर

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2020 - 05:03 PM (IST)

अक्सर आपने लोगों को चाय के ऩुकसान ही बताते सुना होगा, कुछ डॉक्टर्स भी मरीजों को चाय पीने से रोकते हैं, मगर शायद उस एक व्यक्ति के लिए 1 कप चाय भी नुकसानदायक हो सकती है। वहीं एक तंदरुस्त इंसान के लिए चाय का सेवन कितना जरूरी है, शायद इस बारे में आपको नहीं पता है। आइए जानते हैं, शरीर के लिए चाय पीना किस तरह से फायदेमंद होता है...

महिलाओं में कम होता है कैंसर का खतरा

शोधकर्ताओं के अनुसार हर रोज 2 कप चाय पीने से महिलाओं में ओवेरियन कैंसर की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। इसके अलावा चाय पीने से आपका स्ट्रेस लेवल भी कम होता है। खासतौर पर जो औरतें घर और ऑफिस दोनों संभालती हैं, उनके लिए दिन में 2 कप चाय पीना अति अनिवार्य है।

सिर्फ चाय कॉफी नहीं

कुछ औरतें चाय से ज्यादा कॉफी पीना पसंद करती हैं, मगर जहां 1 कप कॉफी में 150 मि.ग्राम कैफीन पाई जाती है, वहीं चाय के 1 कप में केवल 30-40 प्रतिशत ही कैफीन होती है। कॉफी का अधिक सेवन सीने में जलन का कारण भी बनता है, तो ऐसे में कॉफी से ज्यादा आपको चाय ही लेनी चाहिए।

मजबूत हड्डियां

इसमें कोई शक नहीं कि दूध पीने से हमारी हड्डियां मजबूत होती है, मगर हाल ही अमेरिका द्वारा किए गए शोध के मुताबिक जो लोग सिर्फ दूध पीते हैं, चाय नहीं, उनकी हड्डियां चाय पीने वालों के मुकाबले कमजोर होती हैं। मजबूत हड्डियों के लिए आपको चाय और दूध दोनों का सेवन करना जरूरी है।
PunjabKesari, bones

मुस्कान में लगते हैं चार चांद

चाय में फ्लोराइड और टेनिन पाया जाता है, अगर आप दिन में 2 बार कम चीनी वाली चाय पीते हैं तो आपके दांत चमकने लगते हैं। जी हां, चाय में मौजूद दोनों तत्व आपके दांतों को चमकाने और इन्हें मजबूती प्रदान करने में मदद करते हैं।

स्ट्रांग मेटाबॉलिज्म

अगर आपका वजन कम नहीं हो रहा, तो आज से ही बिना चीनी या फिर गुड़ वाली शक्कर युक्त चाय पीना शुरु कर दें। इससे आपका मेटाबॉलिज्म एक्टिव होगा, और शरीर में मौजूद फैट को कम करने में मदद करेगा। आप जो भी खाएंगे उसे सही समय पर पचाने में चाय आपकी मदद करेगी।

रोगों से लड़ने में मददगार

जो लोग हर रोज 2 कप चाय पीते हैं, वे अन्य लोगों की भांति कम बीमार पड़ते हैं। चाय आपके शरीर को रोगों से लड़ने के सक्षम बनाती है, खासतौर पर चाय का सेवन करने से आप सर्दी-जुकाम जैसी हल्की-फुल्की बीमारियों से बचे रहते हैं। 

 

बच्चो को जरूर पिलाएं एक कप चाय

बच्चों को वैसे तो ज्यादा दूध ही पीना चाहिए। मगर सिर्फ दूध पीकर बच्चे का पाचन तंत्र मजबूत नहीं होगा, रोगों से लड़ने के लिए और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए बच्चे को एक कप चाय जरूर पिलाएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static