जन्नत से कम नहीं दुनिया की ये 7 खूबसूरत जगहें

punjabkesari.in Friday, Nov 09, 2018 - 01:03 PM (IST)

दुनिया मेें कुछ ऐसी जगहें हैं, जिनको देखकर यह यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है कि वह असलियत में होंगी। अगर आप भी ऐसी किसी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन टूरिस्ट प्लेस को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। सुकून से छुट्टियां बिताने के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।

 

1. Pantanal Matogrossense National Park
ब्राजील की खूबसूरत झील में आप अलग-अलग तरह के फूल देख सकते हैं। यह घाटी भी हर समय फूलों से सजी रहती है, जिसका आनंद लेने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

2. Wales Fairytale Cottages
इंग्लैंड के इस गांव को खास तरह से डिजाइन किया गया है। यहां हर तरफ हरियाली दिखाई देती है। मानसून के मौसम में यहां सबसे ज्यादा टूरिस्ट आते हैं।

3. Pedestrian Over Bridge
चीन के इस ब्रिज को खासकर टूरिस्ट के लिए बनाया गया है। शहर के बीचो-बीच बने इस पुल पर से आप खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।

4. Japan, Hitachi Seaside Park
जापान के इस पार्क में आप अलग-अलग और खूबसूरत प्रजाति के पौधों को देख सकते हैं। इस पार्क में घूमने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।

5. India, Kalavantin Durg
महाराष्ट्र की यह जगह भारत का एक मशहूर टूरिस्ट स्पॉट है। यहां देशी  ही नहीं बल्कि विदेशी टूरिस्ट की भीड़ लगी रहती है।

6. Bolivia, A Pink Lagoon
अगर आपको पक्षियों से बहुत प्यार है तो आपके लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है।

7. Brazil, Rio de Janeiro
ब्राजील का यह शहर किसी जन्नत से कम नहीं है। अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह शहर आपके लिए परफेक्ट है।

Content Writer

Anjali Rajput