Wall Color से झलकती है पर्सनेलिटी, जानिए क्या कहता है आपकी दीवार का रंग

punjabkesari.in Wednesday, Mar 14, 2018 - 12:05 PM (IST)

घर की दीवारें सजाने के लिए आजकल लोग कई तरीकों से पेंट करवाते हैं। 3 डी,डबल शेड, लाइट और डार्क कलर, इंटीरियर से मैच करते दीवारों के रंग घर की रंगत पूरी तरह से बदल देते हैं। कुछ लोग अपनी पसंद के रंगों का पेंट करवाना ज्यादा अच्छा समझते हैं। इसके अलावा दीवारों की गंदगी में रंग करवाने से साफ हो जाती है। जब हम किसी के घर में भी जाते हैं तो सबसे पहले दीवारों पर ही नजर पड़ती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि रंगों का भी पर्सनेलिटी पर बहुत असर पड़ता है। शायद तभी लोग कहते हैं कि हर घर कुछ कहता है। आपने भी अपने घर की दीवारों पर किए गए रंगों पर कभी ध्यान नहीं दिया तो जानें अपनी पर्सनेलिटी के कुछ खास सीक्रेट्स। 


लाल रंग


बहुत से लोग अपने घर में लाल रंग को पसंद करते हैं। यह रंग बहुत अट्रैक्टिव होता है। इस कलर से अपने घर को पेंट कराने से दिल की धड़कन भी तेज हो जाती है। आपकी दीवारों पर भी यह रंग है तो धड़कन पर जरूर ध्यान दें। 


काला रंग


काला रंग यूनिक और एलरग्रीन माना जाता है। कुछ लोग तो दीवारों पर भी इस रंग का पेंट करवाना पसंद करते हैं। इससे पर्सनेलिटी बहुत मजबूत होती है।
 

ऑरेंज रंग


ऑरेंज रंग में अलग तरह की एनर्जी होती है। लाल रंग की तरह यह रंग भी बहुत अटरैक्टिव होता है। इससे मूड खुशनुमा बना रहता है। आप इस रंग को पसंद करते हैं तो इसका मतलब आपका नेचर मजाकिया है। 


पीला रंग


खुशी और नई उमंगो का प्रतीक पीला रंग दीवारों पर बहुत अच्छा लगता है। इससे मानसिक तनाव दूर रहता है और आप हमेशा फ्रैश महसूस करते हैं। 


व्हाइट रंग


सौम्यता का प्रतीक सफेद रंग बहुत शांत होता है। दीवारों पर यह रंग हो तो घर में हमेशा रोशनी रहती है। जिन लोगों के यह रंग पसंद होता है वह किसी बात को बढ़ा-चढ़ा कर पेश नहीं करते। इसके अलावा वह दिखावा बिल्कुल भी पसंद करते। 


हरा रंग


हरा रंग उन लोगों का ज्यादा पसंद होता है जो नेचर के ज्यादा पसंद करते हैं। जिंदगी में ये हमेशा आगे बढ़ना चाहते हैं और अपनी कोशिशें भी जारी रखते हैं। जो लोग हरे रंग का पेंट दीवारों पर करवाते हैं उन के मन में हमेशा नई उमंगे जगी रहती हैं। 


बैंगनी रंग


बैंगनी रंग का पेंट करवाने वाले लोगों का पास हर समस्या का हल होता है। ये लोग हर परेशानी को अच्छे तरीके से निपटा लेते हैं। 

 

Punjab Kesari