Surya Grahan 2020: ग्रहण में जरूरत हो तो खा सकते हैं ये चीजें

punjabkesari.in Sunday, Jun 21, 2020 - 11:22 AM (IST)

साल का पहला सूर्य ग्रहण शुरू हो चुका है। शास्‍त्रों की मानें तो ग्रहण के दौरान घर से बाहर जाना, नुकीली चीजों का इस्तेमाल या खाने-पीने की मनाही होती है। मगर, बुजुर्गों को दवाइयां खानी पड़ती हैं और गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे बच्‍चे के लिए पोषण जरूरी है। ऐसे में इतने लंबे समय तक भूखे रहना कई बार मुश्किल हो जाता है। वहीं छोटे बच्‍चे भी भूख पर नियंत्रण नहीं रख पाते। ऐसे में ग्रहण के दौरान उन्‍हें कुछ चीजें खाने को दी जा सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं कि सूर्य ग्रहण के दौरान किन चीजों का सेवन किया जा सकता है...

ग्रहण में क्यों होती है खान-पान की मनाही?

दरअसल, साइंस की मानें तो सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ विशेष प्रकार कॉस्मिक किरणें धरती पर आती हैं। इसकी वजह से वातावरण में बैक्टीरिया को खत्म करने वाली पराबैंगनी किरणें कम हो जाती हैं और पका खाना दूषित हो जाता है। यही वजह है कि ऐसे समय में पका हुआ खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 

दूध का ऐसे करें प्रयोग

गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग या बच्‍चे को दूध में तुलसी के पत्‍ते डालकर पीने को दे सकते हैं। मगर, ध्‍यान रखें कि खुली वस्‍तु का प्रयोग भूलकर भी न करें। गर्भवती महिलाएं बंद कमरे में बैठकर खा सकती हैं।

ऐसे फल खाएं

सूर्य ग्रहण के वक्‍त नारियल, अनार और केले जैसे सख्त छिलके वाले फलों का सेवन किया जा सकता है। वहीं अमरूद, सेब, अंगूर जैसे हल्के छिलके वाले फलों का सेवन ना करें।

सूखे मेवे खाएं

सूखे मेवे पर खतरनाक किरणों का असर नहीं होता है, इसलिए आप थोड़ी मात्रा में सूखे मेवों का प्रयोग कर सकते हैं। इससे भूख भी कंट्रोल होगी और शरीर को एनर्जी भी मिलेगी।

इन चीजों से रखें परहेज

. ग्रहण के दौरान कच्ची सब्जियां या फल खाना चाहिए क्योंकि इन पर किरणों का असर नहीं होता है।
. भारी अनाज और सीरियल्स जैसे आटा, मैटा, काली दाल जैसी चीजों का सेवन ना करें।
. डीप फ्राइड और ऑयली फूड शरीर के तापमान को बढ़ा देता है, जिसे पचाना शरीर के लिए मुश्किल होता है। इसलिे ग्रहण के दौरान नहीं करना चाहिए।
. मान्यताओं के अनुसार, नॉन वेजिटेरियन फूड डाइजेस्ट करना मुश्किल होता है। लिहाजा ग्रहण के दौरान अंडा व मीट से दूर रहना चाहिए।

खुला रखा हुआ पानी न पिएं

वैसे तो ग्रहण के दौरान पानी पीने की भी मनाही रहती है लेकिन अगर प्यास बर्दाश्त न हो तो पानी पी सकते हैं। मगर ध्यान रखें कि पानी ढंका हुआ हो। दरअसल, कॉस्मिक चेंज की वजह से पानी में भी रिऐक्शन हो सकता है।

Content Writer

Anjali Rajput