भरपूर नींद लेने के बाद भी रहती है थकान तो करें ये काम

punjabkesari.in Tuesday, May 08, 2018 - 02:29 PM (IST)

भागदौड़ भरी कामकाज में व्यस्त जिंदगी में आराम करना भी बहुत जरूरी है। डॉक्टर की सलाह के अनुसार थकावट को दूर करने के लिए सभी 6 से 7 घंटे तक जरूर सोना चाहिए। इससे पूरा दिन शरीर भी स्वस्थ रहता है और मस्तिष्क सही तरीके से काम करता है। अगर आप 6 से 7 घंटो तक सोने के बाद भी थके-थके महसूस करते हैं तो इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे कोई लंबी बीमारी, नींद का पूरा ना होना, खराब भोजन, अनियमित दिनचर्या, थायराइड, शरीर में अधिक एसिड बनना आदि। आज हम आपको ऐसे उपाय बताएंगे, जिसे इस्तेमाल करके आपकी थकान तो दूर होगी, साथ में पूरा दिन ताजगी भी महसूस करेंगे।

1. शरीर में पानी  की कमी होने पर भी पूरा दिन थकावट महसूस होती है। इसलिए दिन में अधिक से अधिक मात्रा पानी पीएं।

2. गर्म पानी की बोतल से शरीर के अंगों की सिकाई करें।

3. दिन में कमजोरी या थकान अनुभव होने पर चॉकलेट खाएं। इससे शरीर में तुरंत एनर्जी आएगी। इसके अलावा कोको तनाव को भी कम करता है।

4. समय पर न सोना और कम नींद लेना भी सुबह-सुबह थकावट के खास कारण है। इसलिए समय पर सोएं और सुबह समय पर उठे। 

5. सुबह-सुबह ठंडे पानी से नहाएं। इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक होगा और आप पूरा दिन तरोताजा महसूस करेंगे।

6. सुबह जल्दी उठने के बाद व्यायाम जरूर करें। सुबह  की सैर सेहत के लिए वैसे भी बहुत फायदेमंद होती है। इससे शरीर में पूरा दिन एनर्जी बनी रहती है।

7. थकान को दूर करने के लिए गर्मा-गर्म चाय काफी कारगार उपाय है। खास करके तुलसी के पत्तियों की चाय बनाएं और पीएं।

8. सुबह के नाश्ते में ताजे फलों का जूस शामिल करें। इससे थकान कम लगती है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। इसके अलावा नींबू पीने से थकावट से छुटकारा मिलता है।

9. थकावट महसूस होने पर हाथों-पैरों की मालिश करवाएं। इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है और शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है।

10. अपनी डाइट में हरी सब्जियों पालक, साग, भिंडी आदि को शामिल करें। इससे शरीर में खून की पूर्ति होती है। कई बार खून की कमी और  हीमोग्लोबिन का स्तर घटने से भी पूरा दिन थकावट महसूस होती है। 

Punjab Kesari