प्रैग्नैंसी में करेगी ये 5 गलतियां तो पड़ सकता है पछताना

punjabkesari.in Friday, Apr 13, 2018 - 02:52 PM (IST)

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को खुद का पहले से ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। क्या खाना है, क्या करना है, कौन सी कसरत करनी है, क्या नहीं करना है। इन सब बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। उनके द्वारा की गई एक भी गलती बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए आज हम आपको कुछ एेसी बाते बताएंगे जो आपके लिए बहुत हैल्पफूल हो सकती हैं। इन बातों का ध्यान रखकर बच्चे को हैल्दी रखा जा सकता है। तो आइए जानते हैं वह कौन सी गलतियां हैं जो प्रैग्नैंसी में भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। 

 

1. पेंट गंध से दूर रहें
गर्भवती महिलाओं को पेंट की गंध से दूर रहना चाहिए। पेंट में कई सारे कैमिकल पाए जाते है जो मां के साथ- साथ बच्चों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए जहां पर पेंट हो रहा हो उस जगह से दूर रहें।

 

2. फलों का ज्यादा सेवन


गर्भवस्था में ज्यादा फलों का सेवन करना भी ठीक नहीं होता है क्योंकि इसमे शुगर की मात्रा ज्यादा पाई जाती ही। इससे डायबिटीज होने का खतरा रहता है। अगर आपको पहले से ही डायबिटीज है तो फलों का जूस पीने से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लें। 

 

 

3. गर्म पानी से नहाना
प्रैग्नैंसी में गर्म पानी से नहाने से कई बार शरीर का टापमान 101 डिग्री तक पहुंच जाता है। इससे ब्लड प्रैशर लॉ भी हो सकता है। एेसा होने से बच्चे और मां दोनों की सेहत पर बुरा असर होता है। इसके साथ ही ज्यादा गर्मा पानी से नहाने से बच्चे के शरीर में जरूरी पोषक तत्व और ऑक्सीजन की कमी हो सकती है।

 

4. पीठ के बल सोना


इस अवस्था में सही तरीके से सोना बहुत जरूर होता है। सही ढंग से सोने से बच्चे और मां दोनों को फायदा होता है। मगर जब आप पीठ के बल लेटते हो तो गर्भाशय का पूरा भार शरीर के दूसरे अंगों पर पड़ता है। इस तरह सोने से ब्लड सर्कुलेशन खराब हो सकता है इसलिए प्रैग्नेंसी में पीठ के बल सोने से बचें।

 

5. स्किन केयर प्रोडक्ट्स
गर्भास्था में उन ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल ना करें जिनमें सैलिसिलिक एसिड, रेटिनॉयड और बेंजाइल हो। कोई भी प्रॉडक्ट्स खरीदने से पहले इंग्रेडिएंट्स जरूर चेक कर लें।


 

Punjab Kesari