बच्चे की कम हाइट से हैं परेशान तो रोजाना करवाएं ये योगासन

punjabkesari.in Thursday, Aug 16, 2018 - 11:57 AM (IST)

हाइट किसी भी व्यक्ति की पर्सनैलिटी में चार-चांद लगाने के काम करती है। यही कारण है कि हर मां-बाप चाहते हैं कि उनके बच्चे की हाइट कम से कम 6 इंच तक हो। मगर कई बार बच्चे की हाइट नहीं बढ़ पाती। जो पेरेंट्स के लिए  चिंता का विषय बन जाता है। उनकी लंबाई बढ़ाने के लिए पेरेंट्स उनको कई तरह की दवाइओं का सेवन करवाने लगते हैं। इससे सेहत पर गलत प्रभाव पड़ता है। एेसे में बिना साइड-इफैक्ट्स और आसानी से बच्चे की लंबाई बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज करवाएं। 

 

चलिए जानते हैं कुछ एेसे योगासनों के बारे में, जिनसे हाइट बढ़ाने में मदद मिलती है। 

 

 

1. ताड़ासन


बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए ताड़ासन करवाएं। ये लंबाई बढ़ाने का सबसे बढ़िया तरीका है। आप चाहें तो बच्चों के साथ खुद भी यह आसन कर सकते हैं। ताड़ासन करने के लिए सबसे पहले एक जगह सीधे खड़े हो जाएं और दोनों पैरों को आपस मिला लें। फिर दोनों पैरों का वजन बराबर करें और एड़ियों को ऊपर उठाएं और हथेलियों को उंगुलियों में मिलाकर सिर के ऊपर ले जाए। अब बाजूओं को धीरे ऊपर की ओर खींचे। एेसा करने से कंधों और चेस्ट में कसाव आएगा। इस आसन को रोजाना 8 से 10 बार करें। 

 

 

2. सूर्य नमस्कार


सूर्य नमस्कार आसन करने से ना सिर्फ हाइट बढ़ती हैं बल्कि बच्चा स्वस्थ भी रहता है। इस आसन में प्रणाम मुद्रा, हस्त उत्तानासन, पाद हस्तासन, अश्व संचालन आसन, अवस्‍था में पर्वतासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन,पर्वतासन, अश्व संचालन आसन व प्रणाम मुद्रा शामिल हैं। ये 12 अवस्थाएं सूर्य नमस्कार का चक्र होता है। ध्यान रखें की यह आसन थोड़ा कठिन होता है। बच्चे को धीरे-धीरे ये आसन करवाएं। 
    

 

3. हलासन 


यह आसन बहुत ही आसान होता है। बच्चे इस आसन को खेल-खेल में भी करते हैं। हलासन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं। फिर अपने पैरों और हिप्स को ऊपर की तरफ उठाएं। अब अपने दोनों को पैरों को माथे के नीचे की जमीन को छूने की कोशिश करें। फिर धीरे-धीरे पैरों को जमीन पर लगाएं और सीधे लेट जाएं। इस आसन को करने से कुछ ही दिनों में बच्चों की हाइट में फर्क देखने को मिलेगा।

 

 

4. भुजंगासन
भुजंगासन आसन को करने के लिए पेट के बल जमीन पर लेट जाएं। अब दोनों हाथों की मदद से कमर के ऊपरी हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं। मगर ध्यान रखें एेसा करने के दौरान आपकी कोहनी मुड़नी नहीं चाहिए। हथेली खुली और जमीन पर फैली हो। अब शरीर के बाकी हिस्सों को बिना हिलाए-डुलाए चेहरे को बिल्कुल ऊपर की ओर करें। एेसा करने से हाइट बढ़ने के साथ ही मांसपेशियां भी मजबूत होंगी। 

 

 

5. त्रिकोनासन


सबसे पहले एक जगह पर सीधे खड़े हो जाएं। फिर अपने हाथ व पैरों को खोले लें। फिर धीरे-धीरे झुकते हुए दाएं हाथ से बाएं हाथ को छुएं और दूसरा हाथ ऊपर की ओर ले जाएं। कम से कम 5 मिनट तक इस स्थिति में रहने की कोशिश करें। इस दौरान सामान्‍य गति से सांस लें।  इसी प्रकार दूसरी ओर से भी करें।
 

Content Writer

Nisha thakur