बच्‍चों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखेंगे ये योगासन, रोजाना कराएं सिर्फ 10 मिनट

punjabkesari.in Friday, Jun 25, 2021 - 01:28 PM (IST)

योगा करने से शारीरिक व मानसिक विकास होने में मदद मिलती है। इम्यूनिटी स्ट्रांग होने से बीमारियों से बचाव रहता है। शरीर बेहतर तरीके से काम करता है। तनाव, चिंता दूर होकर अच्छी नींद आती है। एकाग्रता शक्ति व आत्मविश्वास बढ़ता है। बड़ों के साथ-साथ बेहतर इम्यूनिटी व शारीरिक विकास के लिए बच्चों को भी योग करना चाहिए। चलिए आज हम आपको बच्चों के लिए कुछ आसान से योगासन व इसके फायदे बताते हैं, जिसे रोजाना सिर्फ 10 मिनट करने से ही बच्चों को फायदा मिलेगा। 

बालासन

बाल आसन स्ट्रेस दूर करके एकाग्रता शक्ति बढ़ाने में मदद करता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। 

भुजंगासन

इसे करने मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। पेट की मांसपेशियों में खिंचाव होने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके साथ ही मोटापा कंट्रोल रहता है। शरीर में चुस्ती व फुर्ति का संचार होता है। 

प्राणायाम

मन की शांति के लिए प्राणायाम करना फायदेमंद माना जाता है। इससे दिल और दिमाग शांत होकर एकाग्रता शक्ति बढ़ती है। फेफड़े स्वस्थ रहने से बीमारियों से बचाव रहता है। 

ताड़ासन

अगर आपके बच्चे की हाइट कम है तो आप उससे रोजाना ताड़ासन करवाएं। इससे शरीर में खिंचाव होने से लंबाई बढ़ने में मदद मिलती है। इसके साथ एकाग्रता शक्ति तेज होती है। ऐसे में आपके बच्चे का पढ़ाई में भी पूरा ध्यान लगेगा। 

वृक्षासन

इस आसन में शरीर का सारा भाग एक पैर पर रखना होता है। ऐसे में इससे बच्चा संतुलन बनाना सिखता है। इसके साथ ही इस योग को करने से एकाग्रता शक्ति बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में बच्चा हर काम में बेहतर तरीके से फोकस कर पाता है। 

धनुरासन

धनुष की मुद्रा में किेए जाने वाले इस आसन को करने से पूरे शरीर की कसरत होती है। इससे कंधे, घुटनों, रीढ़ की हड्डी व जोड़ों को मजबूती मिलती है। इससे बच्चे का शारीरिक विकास बेहतर तरीके से होने में मदद मिलती है। 

सुखासन 

इस योग को करने से शरीर एकदम शांत होता है। एकाग्रता और निर्णय लेने की शक्ति बढ़ती है। बच्चे का मन शांत होने के साथ वह धैर्य में रहना सिखता है। 

शवासन

आमतौर पर बच्चे चंचल व जिद्दी होते हैं। ऐसे में उनका मन शांत करने के लिए उनसे रोजाना शवासन करवाएं। इससे उनका मन शांत होगा और एकाग्रता शक्ति बढ़ेगी। 

Content Writer

neetu