दिल को रखना है स्वस्थ तो रोजाना करें ये योगासन

punjabkesari.in Sunday, Sep 29, 2019 - 11:05 AM (IST)

अनहेल्दी डाइट, फिजिकल एक्टीविटी की कमी और तनाव के कारण लोगों में दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। दिल की बीमारियां इसलिए खतरनाक होती है क्योंकि इलाज समय पर न होने के कारण व्यक्ति की जान भी जा सकती है। साथ ही इससे हार्ट अटैक, हार्ट फेल्योर, हार्ट ब्लॉक का खतरा भी बढ़ जाता है।

 

दिल की बीमारियों से बचने के लिए डाइट और एक्सरसाइज के अलावा योग करना भी जरूरी है। योग न सिर्फ हार्ट बल्कि कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। रोजाना सिर्फ 30 मिनट का योग आपको ताउम्र स्वस्थ रखने में मदद करता है। चलिए आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताते हैं, जिससे आप दिल की बीमारियों से बचे रहेंगे।

सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़िया बना रहता है और इससे दिल के रोगों का खतरा कापी हद तक कम हो जाता है। 12 स्टेप्स का यह योगासन सिर्फ दिल नहीं बल्कि शरीर के सभी अंगों के लिए फायदेमंद है। आप सूर्य नमस्कार किसी भी मुद्रा में कर सकते हैं। नियमित रूप से सिर्फ सूर्य नमस्कार करने से शरीर के सभी अंग स्वस्थ रहेंगे और हार्ट डिजीज का खतरा भी कम होगा।

भुजंगासन
भुजंगासन से आपके हार्ट के अलावा रीढ़ की हड्डी, बांह और पेट के लिए भी फायदेमंद है। इसे करने के लिए पेट के बल इस तरह लेट जाएं और दोनों हाथों को छाती के पास रहें। अब इसी पोजीशन में शरीर को ऊपर की ओर उठाकर गहरी सांस लें। सांस पर ध्यान केंद्रित करते हुए जितना ऊपर उठ सकते हैं उठें और फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए पहले की पोजीशन में आ जाएं।

पश्चिमोत्तासन
यह योग दिल को स्वस्थ रखने के साथ सेहत की कई प्रॉब्लम दूर करता है और शरीर को लचीला बनाता है। इसे करने के  सीधे बैठकर दोनों पैरों को फैलाकर सीध में रख लें। अब हाथों को ऊपर की ओर उठाते हुए झुककर पैरों के अंगूठों को पकड़े। ध्यान रहे कि घूटने मूड़ने न पाएं।

अंजलि मुद्रा
यह योगासन आपके रेस्पिरेट्री सिस्टम के लिए बहुत अच्छा और बेहद आसान है। इसे करने के लिए दोनों हाथों को जोड़कर छाती के बीचो-बीच रखें और आंखें बंद करके सांस को धीरे से अंदर लें। इस पोजीशन में थोड़ी देर सांस रोककर सांस को धीरे-धीरे छोड़ें। यही पैटर्न कुछ मिनटों तक जारी रखें। अंजलि मुद्रा से आपका दिल स्वस्थ रहेगा और दिन भर आपमें स्फूर्ति रहेगी।

ताड़ासन
दिल को स्वस्थ रखने के साथ ही यह योग स्ट्रेस, टेंशन और डिप्रैशन की समस्या भी दूर करता है। इसे करने के लिए आप खड़े हो जाएं और दोनों पैरों को बाहर की दिशा में हल्का सा फैलाएं। इसके बाद दोनों हाथों को ऊपर ले जाएं और नमस्कार मुद्र में हाथ जोड़ें और गहरी सांस लेकर शरीर को स्ट्रेच करें। अब धीरे-धीरे सांस को छोड़ दें। अब बाद सामान्य अवस्था में आए जाए।

त्रिकोणासन
इस योगासन को करने के लिए दोनों पैरों को फैलाएं और दांए पैर को बाहर की ओर स्ट्रेच करें। इसके बाद बांए हाथ को ऊपर की दिशा में ले जाते हुए कमर को भी दाईं ओर झुका लें। इसी पोजीशन में रहते हुए अपनी दाईं हथेली को जमीन से लगाएं और साथ में बांए हाथ को ऊपर की तरफ और स्ट्रेच करें। बारी बारी से दोनों तरफ से इसे करें। नियमित रूप से इस योग करने से आपका दिल स्वस्थ रहेगा।

सेतु बंधासन
दिल के स्वस्थ रखने के लिए आप यह योग भी कर सकते हैं। इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं, दोनों हाथों को अपनी लंबाई में स्ट्रेच करें। अब धीरे धीरे अपने घुटनों को मोड़ते हुए कमर को ऊपर उठाएं। थोड़ी देर इसी पोजीशन में रहने के बाद फिर नॉर्मल स्थित में वापस आ जाएं। बार बार इसी पैटर्न को दोहराएं। दिल के साथ-साथ यह योग कमर, पेट और जांघ को भी शेप में रखता है।

Content Writer

Anjali Rajput