दुनिया का सबसे अजीबो-गरीब 'Pool', देखकर हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Saturday, Feb 17, 2018 - 05:06 PM (IST)

घूमने-फिरने के शौकिन लोगों को नैचुरल चीजें देखना बहुत पसंद होता है। दुनिया में आपने बहुत सी खूबसूरत चीजें देखी होंगी मगर बावजूद इसके बहुत सी ऐसी जगहें है जिनके बारे में आपको शायद पता भी न हो। दुनियाभर में देखने के लिए आपको कई प्रकृतिक जगहें मिल जाएगी लेकिन आज हम आपको रंग बदलती एक झील के बारे में बताने जा रहें है। आपनी खूबसूरत और रंग बदलते चमत्कार के लिए मशहूर इस झील को देखने के लिए टूरिस्ट दूर-दूर से आते है। आइए जानते है इस झील के बारे में कुछ ओर बातें।

अमेरिका, टिटोन काउंटी के येलोस्टोन नेशनल पार्क में मौजूद इस हॉट वाटर स्प्रिंग का मजा लेने के के लिए टूरिस्ट दूर-दूर से आते है।     7,300 feet चौड़ाई और 23 feet गहराई वाले इस हॉट वाटर स्प्रिंग का तापमान हमेशा 69.8 °C (157.6 °F) तक रहता है।

1940 से इस पूल का कलर ग्रेट ब्लू था लेकिन अब इसका कलर डार्क यैलो और ग्रीन हो गया है। सुबह और धूप में यह पूल अलग-अलग शैड्स में दिखाई देता है, जिसके कारण इसे मॉर्निंग ग्लोरी पूल भी कहा जाता है। टूरिस्ट बोट में बैठ कर इस पूल के गर्म-गर्म पानी का मजा लेते है।

शोधकर्ताओं के मुताबिक पहले समय में इस पूल  में फैंके जाने वाले कूड़े के कारण इसका रंग बदल गया है। कूड़ा फैंकने के कारण इस पूल के पानी में खतरनाक बैक्टीरिया और सूक्ष्मजीव पनप गए है, जिसके कारण इसका रंग बदल गया है।

Punjab Kesari