Yellow Color का टच देगा आपके घर को मॉडर्न व क्लासी लुक

punjabkesari.in Sunday, Mar 03, 2019 - 01:09 PM (IST)

होम डैकोरेशन के लिए आजकल ब्राइट येलो कलर का फैशन चल रहा है। पीला रंग (Yellow Color) बहुत ब्राइट और रिफ्रेशिंग कलर है। जहां येलो कलर घर को क्लासी लुक देता है। वहीं इससे सुस्‍ती और उदासी घर से दूर भाग जाती है। इतना ही नहीं, इसकी डैकोरेशन के लिए ढेरों आइडियाज भी आसानी से मिल जाते हैं। हम भी घर को पीले रंग से सजाने के कुछ आइडियाज देने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप भी इस कलर के दीवाने हो जाएंगे। तो चलिए आपको दिखाते हैं घर को पीले रंग से सजाने के कुछ डिफरेंट और क्लासी आइडियाज

 

वास्तु के हिसाब से पीला रंग पॉजिटिवि और खुशहाली की निशानी है। इससे घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

2019 में इस म्यूट येलो शेड वॉल का ट्रेंड खूब देखने को मिलने वाला है। आप भी अपनी डैकोरेशन के हिसाब वॉल पर येलो मस्टर्ड कलर करवा सकते हैं।

बेडरूम को क्लासी लुक देने के लिए आप दीवारों पर येलो पेंट के साथ मेचिंग बेडशीट बिछा सकते हैं।

घर को येलो टच देने के लिए आप वॉल के साथ-साथ फर्नीचर में भी यह कलर एड कर सकते हैं।

किचन ऐसी जगह होती है जहां रंगों के मामले में आपके पास बहुत ही सीमित च्‍वाइस होती है। मगर पीला रंग आपकी किचन को भी डिफरेंट व ब्यूटीफुल लुक देगा।

अगर आपके घर में स्पेस ज्यादा है तब तो आपको पीले रंग का चुनाव करना चाहिए क्योंकि डार्क कलर घर को छोटा दिखाता है।

विंटेज लुक के आप घर की दीवारों को लाइट डल येलो पेंट भी करवा सकते हैं।

अगर आप घर को रॉयल लुक देना चाहते हैं तो ब्राइट पीला रंग भी चुन सकते हैं।

आप येलो एंड व्हाइट कलर कॉम्बिनेशन से भी अपने घर को सजा सकते हैं।

घर को येलो टच देने के लिए आप इन तस्वीरों से भी आइडिया ले सकते हैं।

आप प्लेन पेंट की बजाए येलो कलर के साथ वॉल टेक्चर भी ट्राई कर सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput