लाल-मैहरून नहीं, Bridal Lehenge में यैलो हुआ ट्रैंडी

punjabkesari.in Thursday, Sep 13, 2018 - 03:26 PM (IST)

आज से कुछ सालों पहले तक लड़कियां सिर्फ मैहरून और लाल लहंगा ही अपनी शादी पर पहनती थी। मगर अब फैशन और ट्रैंड में बदलाव आने से वह अपने लिए यैलो यानी पीले रंग के लहंगे चूज कर रही हैं। 

लड़कियां यैलो लहंगे को सिर्फ मेहंदी या संगीत में नहीं बल्कि अपने वैडिंग आउटफिट में भी ट्राई कर रही हैं। अगर आप भी अपनी शादी पर लाल या मैहरून के अलावा किसी और कलर का लहंगा पहनना चाहती हैं तो यैलो आपके लिए बैस्ट है। 

तो आइए चलिए देखते हैं यैलो रंग के खूबसूरत लहंगे के डिजाइन जो आपको एक झलक में ही पसंद आ जाएंगे। 


आप अपनी शादी पर यैलो और गोल्ड मिरर वर्क लहंगा ट्राई कर सकते हैं।यह आपके लिए बेस्ट वेडिंग आउटफिट है।

यैलो लहंगे के साथ आप लेम ग्रीन दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। इस तरह का लहंगा आपकी शादी या मेहंदी के लिए परफैक्ट है। 

अगर आप वैडिंग आउटफिट में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो यैलो लहंगे के साथ पिंक दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।

फ्लोरल यैलो लंहगा भी आप अपनी शादी पर पहन सकती हैं। ये आपको फ्रैश और स्टाइलिश लुक देगा। 
 

Content Writer

Nisha thakur