दिव्यांका की 'ननद' शिरीन ने बॉयफ्रेंड संग किया निकाह, अली गाेनी ने अपने हाथों से सजाई दुल्हन

punjabkesari.in Sunday, Oct 24, 2021 - 01:00 PM (IST)

टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बते की एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा शादी के बंधन में बंध गई हैं। सिम्मी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस का सरताज हसन से बीती रात निकाह हो गया है। निकाह में  अली गोनी ने अपने भाई होने का फर्ज निभाते हुए शिरीन को खुद तैयार किया, जिसकी तस्वीरें देख लोग खूब प्यार लूटा रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 🌺 Forever in my heart 💗#jasly (@jaslymyheart)


शादी की रस्मों में अली गोनी, दिव्यांका त्रिपाठी और कृष्णा मुखर्जी सहित कई सितारे शामिल हुए और इस दौरान उन्होंने खूब मस्ती की। शिरीन ने ट्रेडिशनल मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार, अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में निकाह किया। रेड कलर के लहंगा चोली में वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। 


शिरीन ने रेड हेवी लहंगा चोली के साथ गोल्डन ज्वेलरी कैरी की थी। उन्होंने  मांग टीका और गोल्डन झूमर के साथ अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट किया । शादी की वायरल हुई तस्वीरों में दुल्हन बनी शिरीन शर्माती हुई दिखाई दी। 


शिरीन मिर्जा के निकाह में दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दाहिया भी शामिल हुए।  इस दौरान दिव्यांका त्रिपाठी पिंक कलर की साड़ी में बहुत प्यारी लग रही थी।

इससे पहले एक्ट्रेस की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थी। अपनी मेहंदी के दिन शिरीन मिर्जा ने मिनिमल लुक अपनाते हुए एक ग्रीन गाउन पहना था, जिसके साथ उन्होंने रेड दुपट्टा कैरी किया था। सिंपल मेकअप और खुले बालों में वो बहुत ही सुंदर लग रही थीं। 


 

Content Writer

vasudha