बिग बॉस से नहीं, शहनाज -पारस का है सालों पुराना रिश्ता

punjabkesari.in Monday, Jan 13, 2020 - 05:19 PM (IST)

शहनाज कौर गिल एक जाना-माना नाम बन चुका है। हर कोई बस उनका ही दीवाना है। हालांकि बिग बॉस से पहले उनको कोई जानता तक नहीं था। वो सिर्फ पंजाब की एक गायिका थी, जिस्में कुछ करने का जूनून था। शायद यही जूनून और उनका चुलबुलापन लोगों को इम्प्रेस कर गया और सबको मजबूर कर गया कि वो सिर्फ एक नाम ले और वो है शहनाज !

 

आप तो जानते है कि उनका दूसरा नाम है फ्लिपर लेकिन सही मायने वो फ्लिपर नहीं एक सच्ची आशिक है जिसने प्यार न मिलने पर भी हार नहीं मानी और अपने प्यार को पाने के लिए हजारों जतन किए। दरअसल, सना को फ्लिपर यानी दरबदलू इसलिए कहा जाता है क्योंकि वो कभी पारस तो कभी सिद्धार्थ की हो जाती है। मगर क्या आपको पता है कि वो पारस के प्यार में अभी से नहीं बल्कि कई सालों से है ?जी हां. वो पारस को स्प्लिट्सविला से जानती है। उन्होंने पारस से मिलने के लिए एम टीवी के सबसे फेमस शो रोडीज़ का ऑडिशन भी दिया था। लेकिन वो इसमें नाकामयाब रही। उनका पहला स्टेप पारस की तरफ मानों रिजेक्ट हो गया। 

सना को पारस पर दिल तभी से आया है जबसे वो स्प्लिट्सविला के विनर बने। हालांकि उस समय पारस काफी लड़कियों के दिलों के किंग बन चुके थे। उसी लाइन में सना भी थी। जैसे ही सना को बिग बॉस ऑफर हुआ तो उन्होंने इसे आगे बढ़ने का अच्छा मौका समझा। लेकिन उनका तो शायद पारस से मिलना लिखा था, तभी तो उन्होंने सलमान के पूछने पर सबसे पहले कहा कि वो पारस को जानती है इसलिए उसे चूज करेंगी। 

पारस को भी सना पहली नजर में पसंद आ गई थी। लेकिन घर में उनकी माहिरा के साथ बॉन्डिंग ने तो सना को साइड ही कर दिया। इस बीच उनकी मुलाकात सिद्धार्थ शुक्ला से हुई। सना को अब सिद्धार्थ से इतना लगाव है कि पारस उनके लिए एक्सिस्ट ही नहीं करते। हालांकि सिद्धार्थ को सना क्यूट लगती है। मगर धीरे-धीरे उनका प्यार भी इस क्यूट पंजाब की कैटरीना के लिए काफी बढ़ गया है। वो अपनी दिल की बातें बड़ी आसानी से बयां कर रहे है। हाल ही में उन्होंने कहा था कि वो उन्हें कभी-कभी हग  करना चाहते है। जो भी हो पारस चाहे उनका पहला प्यार हो लेकिन सिद्धार्थ उनके यार और सच्चा प्यार दोनों बन गए है। 

 

Content Writer

shipra rana