ऑफबीट हो या ट्रेडिशनल, हर लहंगे के साथ फबेंगी Pastel Jewellery

punjabkesari.in Monday, Jan 03, 2022 - 04:39 PM (IST)

बेशक गहरे रंग के मोतियों के साथ कंट्रास्ट ज्वैलरी कमाल लगती है लेकिन पेस्टल ब्राइडल ज्वैलरी का अपना अट्रैक्शन होता है। ऑफबीट हो या ट्रैडिशनल, आजकल की दुल्हनें लहंगे के साथ पेस्टल ज्वैलरी ज्यादा पसंद कर रही हैं। साल 2021 में पेस्टल ज्वैलरी का ट्रैंड काफी देखने को मिला जो साल 2022 में भी रहेगा।

ब्राइडल आउटफिट्स से लेकर वेडिंग डेकोरेशन तक, पेस्टल कलर्स हमेशा से ही पहला पिक-सौजन्य रहा है, उनके रिफ्रेशिंग कलर आंखों को अट्रैक्ट करते हैं। अगर आप भी जल्दी दुल्हन बनने वाली हैं तो हम आपको पेस्टल ज्वैलरी के कुछ डिजाइन्स दिखाएंगे, जिनसे आप भी अपने लिए आइडियाज ले सकती हैं।

अगर आप अपने ब्राइडल लुक में कुछ ऑफबीट ऐड करना चाहती हैं तो आपको इन स्टनिंग पेस्टल ज्वैलरी आइडियाज को जरूर देखना चाहिए।

Picture Credit: Sunny Dhiman Photography

कलरफुल लहंगे के साथ आप ग्रे कलर की पेस्टल ज्वैलरी ट्राई कर सकती हैं।

Picture Credit: Hitched and Clicked

मैरून लहंगे के साथ ग्रीन पेस्टल ज्वैलरी खूब फबेगी।

पेस्टल या क्रीम कलर के लहंगे के साथ इस तरह की फैंसी पेस्टल शेड ज्वैलरी ट्राई कर सकती हैं।

आप साड़ी के साथ इस तरह की ब्राइडल ज्वैलरी ट्रेंड को एक्सप्लोर कर सकती हैं।

डार्क ह्यू ब्राइडल लहंगे के साथ इस तरह का ज्वैलरी सेट पेयर किया जा सकता है।

अपने रैड लहंगे के साथ आप इस तरह की ट्रैंडी पेस्टल ह्यू ज्वैलरी पहन सकती हैं।

अगर आप ज्यादा हैवी लुक नहीं चाहती तो इस तरह का पेस्टल नैकलेस ट्राई कर सकती हैं।

Content Writer

Anjali Rajput